रांची के बुढ़मू में करंट से बच्चे की मौत, दतवन तोड़ते समय 11000 वोल्ट तार की चपेट में आया

Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद बेहोश मां को होश में लाने का प्रयास किया जा रहा है. फोटो: प्रभात खबर

Budhmu Accident: रांची के बुढ़मू के नाऊज गांव में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय सोनू लोहरा की मौत हो गई. करंज पेड़ पर चढ़ने के दौरान हादसा हुआ. पुलिस ने शव को रिम्स भेजा, प्रशासन ने सहायता का आश्वासन दिया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

बुढ़मू से कालीचरण साहू की रिपोर्ट

Budhmu Accident: झारखंड में रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. यह हादसा नाऊज गांव में ठाकुरगांव-बुढ़मू मुख्य मार्ग पर बिदूं बसाईर के सामने हुआ. मृतक की पहचान सिकंदर लोहरा के पुत्र सोनू लोहरा के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

करंज के पेड़ पर चढ़ा था सोनू

मिली जानकारी के अनुसार, सोनू लोहरा दतवन तोड़ने के लिए करंज के पेड़ पर चढ़ा था. इसी दौरान वह पेड़ से सटे 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार उसकी चपेट में आ गया. तेज करंट लगते ही वह पेड़ पर ही अचेत हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के दौरान बिजली का तार टूट गया, जिससे पेड़ के नीचे आग भी लग गई. आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिजली विभाग को सूचना दी और आपूर्ति बंद करवाई.

बिजली विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग के किनारे इस तरह खुले में 11 हजार वोल्ट का तार रहना बेहद खतरनाक है और पहले भी इसकी शिकायत की गई थी.

मां का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही सोनू की मां घटनास्थल पर पहुंचीं. पेड़ पर अपने बेटे का शव देख वे बदहवास होकर गिर पड़ीं. आसपास के लोगों ने पानी का छिड़काव कर उन्हें होश में लाया. परिवार और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के दलमा में मिलीं तितलियों की पांच नई प्रजातियां, जैव विविधता के लिए बड़ी उपलब्धि

प्रशासन ने सहायता का दिया आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी सच्चिदानंद वर्मा मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इस दर्दनाक हादसे ने बिजली विभाग की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि खुले और झूलते बिजली तारों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां के हेंसल के सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola