मेरठ में बोले पीएम मोदी– कांग्रेस ने AI समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Feb 2026 2:58 PM

विज्ञापन

मेरठ में पीएम मोदी (Photo: PTI)

PM Modi in Meerut : मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान मेट्रो केवल पांच शहरों में ही दौड़ती थी. नीचे पढ़ें पीएम मोदी ने AI समिट को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन

PM Modi in Meerut : प्रधानमंत्री मोदी ने एआई शिखर सम्मेलन के दौरान विरोध प्रदर्शन को लेकर कड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को अपनी ‘गंदी और नंगी’ राजनीति का अखाड़ा बना दिया. मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेरा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता विदेशी मेहमानों के सामने कपड़े उतारकर आए. देश तो पहले ही जानता है कि आप पहले से नंगे हो. फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी.

मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत में मेट्रो का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा था. कांग्रेस सरकार के दौरान मेट्रो केवल पांच शहरों में ही चल रही थी. वहीं वर्तमान समय में भाजपा सरकार में मेट्रो देश के 25 से अधिक शहरों में चल रही है. प्रधानमंत्री ने बताया कि अब भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनने में सफल हो गया है. इससे देश में शहरी परिवहन और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार हुआ है. अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती-भटकती नहीं हैं.

कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है. ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं. ये मेरी मां को गाली देते हैं. वे मेरी माता का अपमान भी करने में नहीं हिचकिचाते. उन्होंने कहा कि एआई ग्लोबल समिट कोई भाजपा का कार्यक्रम नहीं था और उस समय कोई भाजपा नेता मौजूद नहीं था. यह राष्ट्र के लिए एक काम था, लेकिन कांग्रेस ने उस दिन शालीनता का उल्लंघन किया. मोदी ने कहा कि कांग्रेस की यह भ्रष्ट नीति पूरे देश द्वारा निंदा की जा रही है.

देश की छवि को बिगाड़ने में व्यस्त है कांग्रेस : पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के लिए आयोजित एक वैश्विक कार्यक्रम को अपनी गंदी राजनीति का मंच बना दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता विदेशी मेहमानों के सामने असभ्य और अनुचित व्यवहार कर रहे थे. पीएम मोदी ने कहा कि यह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी विचारधारात्मक रूप से कितनी कमजोर और भ्रष्ट हो गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने ही देश की छवि को बिगाड़ने में व्यस्त है.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंचे

नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया कांग्रेस ने : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल भारत की सफलता बर्दाश्त नहीं कर पाते. उन्होंने मेरठ में कहा कि हाल ही में भारत में आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन देखा गया. इसमें 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए. लोग इस सम्मेलन पर गर्व महसूस कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस और उसके समर्थक इसे भारत के लिए वैश्विक कार्यक्रम बनने की बजाय अपनी गंदी राजनीति का मंच बना बैठे. कांग्रेस ने AI समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola