गरीबों के भूख पर भारी पड़ रही लॉकडाउन की मार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Apr 2020 5:39 AM
बलिया : गुरबत में जीने वालों को लॉकडाउन में भूखे पेट सोना न पड़े इसके लिए शासन स्तर पर कम्युनिटी किचेन का संचालन हर जिले में प्रशासन की ओर से किया जा रहा है. बावजूद इसके गरीब परिवारों का भूख पर लॉकडाउन भारी पड़ रहा है. आलम यह है कि शाम होते ही लॉकडाउन के […]
बलिया : गुरबत में जीने वालों को लॉकडाउन में भूखे पेट सोना न पड़े इसके लिए शासन स्तर पर कम्युनिटी किचेन का संचालन हर जिले में प्रशासन की ओर से किया जा रहा है. बावजूद इसके गरीब परिवारों का भूख पर लॉकडाउन भारी पड़ रहा है. आलम यह है कि शाम होते ही लॉकडाउन के चलते भूख से बिलबिलाते लोग रोडवेज तिराहे के पास आकर बैठ जा रहे हैं. ऐसे में करीब एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है. तब जाकर कहीं उन्हें पका-पकाया भोजन मिल गया तो ठीक है वरना भूखे पेट ही रात गुजारनी पड़ रही है. गरीबों को निजी संस्था के लोगों के भोजन पर ही आश्रित रहना पड़ रहा है. जबकि प्रशासन की ओर से पका भोजन बांटने पर भी रोक लगा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










