खगड़िया के महिला फुटबॉलरो को मिलेगा बड़ा मंच, 28 जून को बंगाल की टीम से भिड़ेंगी मानसी की बेटियां
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 07 Jun 2026 3:06 PM
सांकेतिक तस्वीर
Khagaria News: मानसी की बेटियां अब बड़े मैदान में अपनी प्रतिभा का दम दिखाने को तैयार हैं. 28 जून को पश्चिम बंगाल की मजबूत टीम के खिलाफ होने वाला मुकाबला न सिर्फ एक मैच होगा, बल्कि महिला फुटबॉल को नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम भी साबित हो सकता है.
खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट.
Khagaria News: खगड़िया जिले के मानसी में महिला फुटबॉल को नई ऊंचाई देने की तैयारी शुरू हो गई है. रविवार को ऐतिहासिक रेलवे मैदान परिसर में महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 28 जून 2026 को पश्चिम बंगाल की टीम के साथ होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले की तैयारियों की समीक्षा की गई. क्लब पदाधिकारियों ने इसे क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर बताते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया.
मानसी के खेल इतिहास में जुड़ने जा रहा नया अध्याय
बैठक की अध्यक्षता क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित कुमार महतो ने की. उन्होंने कहा कि महिला फुटबॉल हीरोज क्लब का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें.
उन्होंने कहा कि 28 जून को होने वाला मुकाबला मानसी के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने वाला है और इसके लिए क्लब के सभी सदस्य पूरी गंभीरता से तैयारियों में जुटे हुए हैं.
खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस
बैठक में खेल मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
क्लब के कोषाध्यक्ष आमिर पासवान ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बेहतर अनुभव देने के लिए हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
बंगाल की टीम से मुकाबला देगा नया अनुभव
क्लब के सचिव शंकर गुरु ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना स्थानीय महिला खिलाड़ियों के लिए सीखने और अनुभव हासिल करने का शानदार अवसर होगा.
उन्होंने कहा कि ऐसे मुकाबले खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार करते हैं.
महिला फुटबॉल को नई पहचान देने की कोशिश
बैठक में मौजूद सदस्यों ने महिला खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने और खेल संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया. सभी ने एकजुट होकर आयोजन को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया.
सुभाष शाह, मुरलीधर साह, भविष्य कुमार सिंह, आशीष कुमार, सृष्टि कुमारी, ललित कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी रामप्रवेश कुमार शर्मा, सलमान कुमार, बिट्टू कुमार और पवन कुमार समेत कई सदस्य बैठक में मौजूद रहे.
महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी को उम्मीद है कि यह मुकाबला न केवल खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र में महिला फुटबॉल के विकास को भी नई दिशा देगा.
Also Read: CM हाउस से अटैच नहीं होगा 5 देशरत्न मार्ग बंगला, क्या अब राबड़ी देवी आवास करेंगी खाली?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










