दिव्यांग ने पड़ोसी महिला की गोली मारकर हत्या की, वीडियो वायरल
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 3:28 AM
एटा : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बुधवार सुबह घर के बाहर बैठी महिला को उसके पड़ोस में रहने वाले दिव्यांग युवक ने गोली मार दी. महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. हत्याकांड का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वारदात के बाद आरोपित गांव के ही एक घर में छिपा […]
एटा : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बुधवार सुबह घर के बाहर बैठी महिला को उसके पड़ोस में रहने वाले दिव्यांग युवक ने गोली मार दी. महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. हत्याकांड का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वारदात के बाद आरोपित गांव के ही एक घर में छिपा था. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है.ये मामला सोरों थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव का है.
गुरुवार सुबह गांव निवासी 62 वर्षीय ज्ञानवती पत्नी शिवशंकर अपने घर के बाहर बैठी थी. तभी पड़ोस में रहने वाला दिव्यांग मोनू आया और तमंचा निकालकर ज्ञानवती पर फायर किया. लेकिन पहला फायर मिस हो गया. घबराकर ज्ञानवती घर के भीतर भागी, लेकिन उसका पैर फिसल गया. इसी बीच मोनू ने दूसरा फायर किया तो जो सीधा ज्ञानवती की पीठ पर लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
आसपास के लोगों ने मोनू को ऐसा न करने के लिए रोका, लेकिन वह वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया.इस घटना का पड़ोस में रहने वालों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है. पता चला है कि, वह भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय का साला है. यह भी पता चला कि, मृतका का पति शिवशंकर तीन साल से गायब है. उसके कोई संतान नहीं है. जिस मकान में ज्ञानवती रहती थी, उसे उसके पति ने खरीदा था. लेकिन दिव्यांग मोनू की नजर उसके मकान पर थी. जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










