पति ने की पत्नी की पिटाई तो, मायके वालों ने पीट- पीट कर ले ली जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2015 3:54 PM (IST)
विज्ञापन

बलिया: पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.घटना उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सुखपुरा क्षेत्र की है. पुलिस उपाधीक्षक सुरेश रावत ने आज यहां बताया कि भरतपुरा गांव में कल रात हीरालाल राजभर (35) नामक व्यक्ति की लाठी-डण्डों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में राजभर […]
विज्ञापन
बलिया: पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.घटना उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सुखपुरा क्षेत्र की है. पुलिस उपाधीक्षक सुरेश रावत ने आज यहां बताया कि भरतपुरा गांव में कल रात हीरालाल राजभर (35) नामक व्यक्ति की लाठी-डण्डों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में राजभर के पिता ने अपनी बहू राजकुमारी तथा उसके चार भाइयों के खिलाफ हत्या तथा साजिश के आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है.
उन्होंने बताया कि राजभर ने कल रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी की पिटाई की थी.इस पर उसने अपने मायके के लोगों को बुलाया था.दोनों पक्षों के बीच बातचीत ने देर रात हिंसक रुप ले लिया. रावत ने बताया कि पुलिस ने राजभर की आरोपी पत्नी राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




