रामलीला मैदान में झूमते रहे श्रद्धालु, बहती रही भजन धारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2019 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

बलिया : द वैदिक प्रभात फाउंडेशन की ओर से रामलीला मैदान में सोमवार को भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके साथ ही श्रीमदबाल्मीकि रामायण प्रवचन का समापन हो गया. भजन गायकों के एक के बाद एक सुंदर प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा और भक्त झूमते रहे. कार्यक्रम में […]
विज्ञापन
बलिया : द वैदिक प्रभात फाउंडेशन की ओर से रामलीला मैदान में सोमवार को भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके साथ ही श्रीमदबाल्मीकि रामायण प्रवचन का समापन हो गया. भजन गायकों के एक के बाद एक सुंदर प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा और भक्त झूमते रहे. कार्यक्रम में बांके बिहारी और ओम नमः शिवाय का जयकारा गूंजता रहा.
कर्यक्रम की शुरुआत भगवान शंकर के, ओम मंगलम ओमकार मंगलम शिवमंगलम शिवनाथ मंगलम………, तथा ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय, गंगाधराय बोले गंगा धराय……… भजन से शुरू हुआ.
दिल्ली से पधारे टीवी सीरियल पर प्रस्तुति देने वाले भजन गायक जय पांडेय ‘कोकिल’ के गोविन्द मोरे है, गोपाल मोरे है, श्री बांके बिहारी श्रीकृष्ण मोरे है………भजन पर श्रोता गायक के साथ साथ गाते रहे. बीच बीच मे भगवान शंकर के जयकारे गूंजते रहे. भगवान श्रीकृष्ण के भजन, फूलों में सज रहे है श्री वृन्दावन बिहारी, और साथ मे विराजे……….. टेड़ा सा मुकुट सिरपर रखा है किस अदा से विन बोले विन कहे, बिक गये है बांके बिहारी……… की सुंदर प्रस्तुति की गयी.
भजन संध्या को पांच बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित व रामानन्द सागर के रामायण सीरियल के अंतराष्ट्रीय तबला वादक अशोक पाण्डेय जी, व सुखदेव मिश्र ने भी अपने कई भजन से सराबोर किया. कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार कौशिकेय ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




