ePaper

सोनिया गांधी ईसाई मिशनरी के इशारे पर कर रहीं काम : BJP सांसद

Updated at : 22 Apr 2018 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
सोनिया गांधी ईसाई मिशनरी के इशारे पर कर रहीं काम : BJP सांसद

बलिया : भाजपा सांसद भरत सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है. बलिया से भाजपा सांसद भरत सिंह ने कल यहां संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया है कि ईसाई मिशनरी […]

विज्ञापन

बलिया : भाजपा सांसद भरत सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है. बलिया से भाजपा सांसद भरत सिंह ने कल यहां संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया है कि ईसाई मिशनरी ही कांग्रेस को नियंत्रित करती है. पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ईसाई मिशनरी के इशारे पर ही काम करती हैं.

भाजपा सांसद ने कहा कि ईसाई मिशनरी से देश की एकता को खतरा है. पूर्वोत्तर भारत ईसाई मिशनरी के प्रभाव में है. पूर्वोत्तर में लोगों के ईसाई बनने से लोकतंत्र कमजोर हुआ है. दुनिया की सबसे शक्तिशाली संस्था यानी ईसाई मिशनरी जिस तरह का षड्यंत्र रच रही है, वह बहुत बड़ी चुनौती है.

उल्लेखनीय है कि सिंह ने पिछले दिनों देश मे भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को निशाना बनाने के लिये भी ईसाई मिशनरी संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया था. भाजपा सांसद ने कहा कि न्यायमूर्ति बीएच लोया मामले में उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता और मीडिया से माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस का कभी लोकतंत्र में भरोसा नहीं रहा. इस पार्टी ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तिलांजलि देते हुए न्यायमूर्ति लोया की मृत्यु के मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की घेराबंदी की, लेकिन उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले से कांग्रेस बेनकाब हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola