ePaper

भाजपा सांसद ने किया दावा, कहा- ईसाई मिशनरियों के इशारे पर तोडी जा रही हैं आंबेडकर की मूर्तियां

Updated at : 15 Apr 2018 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने किया दावा, कहा- ईसाई मिशनरियों के इशारे पर तोडी जा रही हैं आंबेडकर की मूर्तियां

बलिया : भाजपा सांसद भरत सिंह ने दावा किया है कि ईसाई मिशनरियों के इशारे पर भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं. भाजपा के स्थानीय सांसद सिंह ने आंबेडकर जयंती कार्यक्रम से इतर कहा कि ईसाई मिशनरियों के इशारे पर प्रदेश में आंबेडकर की […]

विज्ञापन

बलिया : भाजपा सांसद भरत सिंह ने दावा किया है कि ईसाई मिशनरियों के इशारे पर भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं. भाजपा के स्थानीय सांसद सिंह ने आंबेडकर जयंती कार्यक्रम से इतर कहा कि ईसाई मिशनरियों के इशारे पर प्रदेश में आंबेडकर की मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी के लोग तथा उनके इशारे पर उनकी ओर से वित्त पोषित लोग मूर्ति भंजन का काम कर रहे हैं.

साथ ही सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा का आगे बढ़ना ईसाई मिशनरियों को बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है. सिंह का बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में हाल ही में बलिया, जौनपुर, सीतापुर सहित अनेक स्थानों पर आंबेडकर की मूर्तियां तोड़ने की घटनाएं हुई हैं. सिंह ने कहा कि देश मे ईसाई मिशनरियों द्वारा आर्थिक सहयोग देकर व्यापक पैमाने पर हिंदुओ का धर्मांतरण कराया जा रहा है. मुस्लिम संस्थाओं के जरिये भी यह काम किया जा रहा है. योगी सरकार में शिलापट्ट को गेरुआ रंग में रंगने पर पूछे गये सवाल के जबाब में कहा कि उन्हें समझ में नहीं आता है कि गेरुआ रंग से लोगों को चिढ़ क्यों है.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने भाजपा सांसद भरत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के नेता आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के पीछे पाकिस्तान का हाथ भी बता सकते हैं. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भगवान के चढ़ावे पर मलाई काटनेवाली भाजपा आंबेडकर के नाम के जरिये देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola