ePaper

बलिया और बदायूं में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा, पुलिस बल तैनात

Updated at : 07 Apr 2018 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
बलिया और बदायूं में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा, पुलिस बल तैनात

बलिया/बदायूं (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के बलिया और बदायूं में बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर की प्रतिमा कथित तौर पर क्षतिग्रस्त किये जाने की घटनाएं प्रकाश में आयी हैं. ​बलिया में नगरा थानाक्षेत्र के ढेकवारी गांव में अराजक तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी. नगरा थाना प्रभारी राम दिनेश तिवारी […]

विज्ञापन

बलिया/बदायूं (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के बलिया और बदायूं में बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर की प्रतिमा कथित तौर पर क्षतिग्रस्त किये जाने की घटनाएं प्रकाश में आयी हैं. ​बलिया में नगरा थानाक्षेत्र के ढेकवारी गांव में अराजक तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी.

नगरा थाना प्रभारी राम दिनेश तिवारी ने शनिवार को बताया कि अांबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने शुक्रवार की रात क्षतिग्रस्त किया. घटना के बाद दलितों में नाराजगी है. पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को शांत किया. गांव में ऐहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है. तिवारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है.

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने अांबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी. पुलिस अधीक्षक कमल किशोर ने शनिवार को बताया कि दुगरैया गांव में शुक्रवार को अराजक तत्वों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया. सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई. क्षतिग्रस्त प्रतिमा देख कर लोग आक्रोशित हो उठे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola