ePaper

योगी सरकार के मंत्री ने किया SC-ST एक्ट पर न्यायालय के आदेश का समर्थन

Updated at : 02 Apr 2018 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
योगी सरकार के मंत्री ने किया SC-ST एक्ट पर न्यायालय के आदेश का समर्थन

बलिया : अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) से संबंधित उच्चतम न्यायालय की ताजा व्यवस्था को लेकर आज केंद्र सरकार द्वारा पुनरीक्षण याचिका दाखिल किये जाने के बीच उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अदालत के फैसले का समर्थन किया है. राजभर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एससी-एसटी एक्ट […]

विज्ञापन

बलिया : अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) से संबंधित उच्चतम न्यायालय की ताजा व्यवस्था को लेकर आज केंद्र सरकार द्वारा पुनरीक्षण याचिका दाखिल किये जाने के बीच उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अदालत के फैसले का समर्थन किया है. राजभर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर उच्चतम न्यायालय का फैसला न्यायोचित है क्योंकि इस कानून का भी दहेज उत्पीड़न रोधी अधिनियम की तरह ही दुरुपयोग किया जाता है और अक्सर बेगुनाह लोग भी उत्पीड़ित होते हैं.

मंत्रीओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस एक्ट के तहत मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी की जांच के बाद ही किसी मामले का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिये. जो दोषी हैं, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हो. उच्चतम न्यायालय की नयी व्यवस्था को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पुनरीक्षण याचिका दाखिल किये जाने पर राजभर ने कहा, वोट के लिये कुछ भी किया जा सकता है. सारा काम इसी के लिये हो रहा है.

मालूम हो कि उच्चतम न्यायालय ने गत 20 मार्च को दिये गये एक आदेश में एससी-एसटी कानून के तहत तुरंत गिरफ्तारी और फौरन मुकदमा दर्ज किये जाने पर रोक लगा दी थी. इसे लेकर आज विभिन्न संगठनों ने ‘भारत बंद‘ का आह्वान किया है.

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर पूछे गये सवाल पर राजभर ने कहा कि भाजपा अगर उनका सुझाव स्वीकार कर ले तो यह गठबंधन बेअसर साबित हो जायेगा. उन्होंने दावा भी किया कि सपा-बसपा गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी दल के सामने टिक नहीं पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola