4 साल की मासूम को चॉकलेट का लालच देकर किशोर ने...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2018 4:44 PM
बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित बलात्कार किया. थाना प्रभारी जगदीश चंद्र यादव ने आज बताया कि बच्ची कल दोपहर घर के बाहर खेल रही थी. उसके पिता मजदूरी के लिए गये थे. मां घर में […]
बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित बलात्कार किया. थाना प्रभारी जगदीश चंद्र यादव ने आज बताया कि बच्ची कल दोपहर घर के बाहर खेल रही थी. उसके पिता मजदूरी के लिए गये थे. मां घर में खाना बना रही थी, तभी पड़ोसी बृजेश कुमार (14) टॉफी का लालच देकर बच्ची को बगल के गेहूं के खेत में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया.
थाना प्रभारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि किशोर के खिलाफ पाक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










