ePaper

11 थप्पड़ मार कर छात्रा की जान लेने के आरोप में शिक्षिका गिरफ्तार

Updated at : 08 Feb 2018 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
11 थप्पड़ मार कर छात्रा की जान लेने के आरोप में शिक्षिका गिरफ्तार

बलिया : जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में थप्पड़ मारने से कक्षा पांच की एक छात्रा की मृत्यु होने के मामले में पुलिस ने आज आरोपित शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है. रसड़ा कोतवाली के प्रभारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आज आरोपित शिक्षिका रजनी उपाध्याय को […]

विज्ञापन

बलिया : जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में थप्पड़ मारने से कक्षा पांच की एक छात्रा की मृत्यु होने के मामले में पुलिस ने आज आरोपित शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है. रसड़ा कोतवाली के प्रभारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आज आरोपित शिक्षिका रजनी उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गयी है, जिसमें छात्रा के सिर पर चोट के दो निशान मिले हैं.

क्या है मामला

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक कान्वेंट स्कूल में गत पांच फरवरी को पढ़ाई के दौरान रजनी उपाध्याय नामक शिक्षिका ने कक्षा पांच की छात्रा सुप्रिया वर्मा को थप्पड़ (11) मार दिया था, जिसके बाद बुधवार तड़के सुप्रिया की बनारस के अस्पताल में मौत हो गयी थी. पुलिस ने छात्रा के पिता संतोष वर्मा की शिकायत पर शिक्षिका रजनी उपाध्याय के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं में रसड़ा कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola