ePaper

शर्मनाक ! अपनी बहन के साथ बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Updated at : 05 Dec 2017 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक ! अपनी बहन के साथ बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

बलिया : यूपी के बलिया जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आयी है. इस घटना के बारे में जो भी सुन रहा है, वह सोचने को मजबूर हो रहा है कि आखिर रिश्तों की मर्यादा कहां चली गयी. बलिया जिले में पुलिस ने एक युवक को अपनी बहन के […]

विज्ञापन

बलिया : यूपी के बलिया जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आयी है. इस घटना के बारे में जो भी सुन रहा है, वह सोचने को मजबूर हो रहा है कि आखिर रिश्तों की मर्यादा कहां चली गयी. बलिया जिले में पुलिस ने एक युवक को अपनी बहन के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने आज यहां बताया कि बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने कल रमन मिश्र नामक व्यक्ति को अपनी बहन के साथ बलात्कार करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया.

इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है. स्थानीय लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता. पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि आरोपी की बहन ने स्वयं यह मुकदमा दर्ज कराया है. जरूर कोई बात होगी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे बलिया जिले में यह घटना सुर्खियां बनी हुई है.

उन्होंने बताया कि रमन पर उसकी बहन ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है कि वह किशोरावस्था से ही उसका शारीरिक शोषण तथा बलात्कार कर रहा था. पुलिस ने आरोपी रमन को स्थानीय अदालत में पेश किया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना के आरोपी भाई को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें-
अयोध्या: रामलला को परेशानी में देख दौड़ पड़ते हैं ये तीन मुस्लिम युवक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola