ePaper

राहुल गांधी को स्मृति ईरानी से लगता है डर : शाहनवाज हुसैन

Updated at : 11 Oct 2017 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी को स्मृति ईरानी से लगता है डर : शाहनवाज हुसैन

बलिया : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से डर लगता है. भाजपा प्रवक्ता हुसैन नेमंगलवारकी रात यहां पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर तीखे हमले किये. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा की महिला नेताओं से सबसे […]

विज्ञापन

बलिया : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से डर लगता है. भाजपा प्रवक्ता हुसैन नेमंगलवारकी रात यहां पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर तीखे हमले किये. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा की महिला नेताओं से सबसे अधिक डर लगता है. राहुल के सामने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम आ जाये तो वे डर जाते हैं.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल गुजरात में एक छात्र सभा में आरोप लगाये थे कि आरएसएस महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करता है. उन्होंने साथ ही सवाल किया था कि क्या कभी कोई महिला शाखाओं में निक्कर में नजर आयी? केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने राहुल के इस बयान को अभद्रता करार दिया था.

वहीं, स्मृति ईरानी ने अमेठी मेंबुधवार को संवाददाताओं से कहा, अगर राहुल जी को लगता है कि भारत में निक्कर पहनना सशक्तिकरण है तो एक महिला के रूप में मैं इसका विरोध करती हूं. उन्होंने कहा, संघ से जुड़ी हमारी बहनों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गयी. भाजपा नेता हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा व संघ को समझने में समय लगेगा. उन्हें इसके लिये शोध करना पड़ेगा. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि भाजपा में महिलाओं का सबसे अधिक सम्मान होता है. सबसे अधिक महिला विधायक भाजपा की ही हैं.

इसी संदर्भ में भाजपा प्रवक्ता ने राहुल पर मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया तथा कहा कि राहुल जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही उन्होंने 2019 में फिर से मोदी सरकार बनने का दावा किया तथा कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि उसके नेताओं को छुट्टी मनाने व विदेश घूमने से ही फुर्सत नहीं है.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के कारोबार में भारी इजाफे संबंधी रिपोर्टों पर पार्टी अध्यक्ष का बचाव करते हुए हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने बेतुका व मिथ्या आरोप लगाये हैं जिसका जवाब जनता कांग्रेस को देगी. उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा कि राहुल गांधी व कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. उनके आरोप लगाने से कोई दागदार नहीं हो जायेगा.

उन्होंने अमित शाह के बेटे के खिलाफ किसी तरह की जांच से इनकार किया व कहा कि किसी जांच का न तो कोई प्रश्न है और न ही अमित शाह के इस्तीफे का औचित्य है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हताश हो गयी है. उन्होंने दावा किया कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार होगी तथा भाजपा तीन चौथाई बहुमत से चुनाव जीतेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola