UP Roadways Bus Fare Hike: यूपी रोडवेज का सफर हुआ महंगा, जानें यात्रियों को अब कितना देना होगा किराया

Published at :14 Apr 2022 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
UP Roadways Bus Fare Hike: यूपी रोडवेज का सफर हुआ महंगा, जानें यात्रियों को अब कितना देना होगा किराया

UP Roadways Bus Fare Hike : बढ़ा हुआ किराया तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है. यह बढ़ोतरी केवल टोल मार्गों पर होगी. कानपुर से दिल्ली, लखनऊ, आगरा के साथ-साथ सभी जगहों का किराया बढ़ा है, जहां जाने के लिए टोल देना पड़ता है.

विज्ञापन

UP Roadways Bus Fare Hike : उत्तर प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है. महंगाई के बोझ से आम आदमी का घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. लोगों को महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही है. बिजली, पानी, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर किचन की हर जरूरी सामग्री पर महंगाई की आग लगी हुई है. अधिकतर परिवारों में आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया जैसे हालात हो गए हैं. पेट्रोल, डीजल और घरेलू सिलिंडर के बाद अब यूपी रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

यूपी में टोल दरों में बढ़ोतरी के बाद अब इसका खामियाजा यात्रियों के सर फूटने जा रहा है. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में 1 रुपये से लेकर 7 रुपये तक किराया बढ़ा दिया गया है. बढ़ा हुआ किराया तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है. यह बढ़ोतरी केवल टोल मार्गों पर होगी. कानपुर से दिल्ली, लखनऊ, आगरा के साथ-साथ सभी जगहों का किराया बढ़ा है, जहां जाने के लिए टोल देना पड़ता है.

Also Read: UP: राजा भैया से मुलाकात के बाद CM योगी से शिकायत करेगी काजल, दौड़ लगाकर प्रयागराज से पहुंचेगी लखनऊ

बता दें कि कानपुर से दिल्ली, लखनऊ, आगरा के साथ-साथ सभी जगहों का किराया बढ़ा है, जहां जाने के लिए टोल देना पड़ता है. AC बसों में किराया एकमुश्त में 7 रुपये तक बढ़ा दिया गया है. बता दें कि पहले लखनऊ से अयोध्या तक का साधारण बस का किराया 184 रुपये था जिसकी जगह 187 रुपये यात्रियों को देने होंगे. इसी तरह लखनऊ से हरदोई लखनऊ से रायबरेली, कानपुर और सीतापुर जाने वाले यात्रियों को भी 2 से 3 रुपया किराया बढ़ा कर देना होगा. वहीं ऐसी बसों में सफर करने वालों पर 3 रुपये से लेकर 7 रुपये अतिरिक्त बोझ आएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola