ePaper
Live Updates

UP Chunav 2022 Live Updates: फतेहाबाद से BJP MLA जितेंद्र वर्मा ने टिकट न मिलने पर दिया इस्तीफा, बने सपाई

Updated at : 23 Jan 2022 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022 Live Updates: फतेहाबाद से BJP MLA जितेंद्र वर्मा ने टिकट न मिलने पर दिया इस्तीफा, बने सपाई

UP Chunav 2022 Live Updates: सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में रोज तल्ख बयानबाजी हो रही है. चुनाव प्रचार में हर पार्टी के स्टार प्रचारक यूपी आ रहे हैं. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें 'प्रभात खबर' के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:57 PM. 23 Jan 223:57 PM. 23 Jan

BJP MLA जितेंद्र वर्मा ने टिकट न मिलने से नाराज

Agra: फतेहाबाद में भाजपा के वर्तमान विधायक जितेंद्र वर्मा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने टिकट काटे जाने के बाद यह कदम उठाया है. इसके बाद उन्होंने सपा की सदस्यता लेने में भी देरी नहीं की.

3:57 PM. 23 Jan 223:57 PM. 23 Jan

सपा ने दस और प्रत्याशियों की सूची जारी की

  1. आर्यनगर कानपुर से अमिताभ बाजपेयी

  2. चंदौसी से विमलेश कुमारी

  3. बिथरी चैनपुर से अगम कुमार मौर्य

  4. बरेली के मीरगंज से सुल्तान बेग

  5. मैनपुरी से राजू यादव

  6. महोबा की राठ से दीन

  7. बरेली के भोजीपुरा सीट से साजी इस्लाम अंसारी

  8. बिजनौर के चांदपुर से स्वामी ओमवेश

  9. फरीदपुर विधानसभा से विजयपाल सिंह

3:57 PM. 23 Jan 223:57 PM. 23 Jan

प्रचार का विरोध किया तो तान दी रिवॉल्वर

खबर आ रही है कि यूपी में विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे एक नेता समर्थक स्थानीय लोगों के विरोध करने पर पिस्टल तान दी. घटना मुजफ्फरनगर के मीरापुर की है. जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी प्रशांत चौधरी को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. उनके पोस्टर वाली एक कार और ड्राइविंग सीट पर आदमी को भीड़ को बंदूक दिखाते हुए आमने-सामने देखा जा सकता है.

3:57 PM. 23 Jan 223:57 PM. 23 Jan

अनुराग ठाकुर लखनऊ में कर रहे डोर-टू-डोर प्रचार

भारतीय जनता पार्टी के लिए यूपी में चुनाव प्रचार को नई रफ्तार दे रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को मीडिया से कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ही अपना परिवार तोड़ा है. वह रविवार को लखनऊ में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान कर रहे थे. इसी बीच मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही.

3:57 PM. 23 Jan 223:57 PM. 23 Jan

झांसी : सपा ने चार और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की

  • गरौठा से दीप नारायण सिंह

  • मऊरानीपुर से तिलक अहिरवार

  • झांसी से सीताराम कुशवाहा

  • बबीना से यशपाल सिंह

  • कन्नौज से अनिल दोहरे

  • तिर्वा से अनिल पाल

3:57 PM. 23 Jan 223:57 PM. 23 Jan

CM योगी ने नेताजी को किया नमन, मनाई 125वीं जयंती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

11:24 AM. 23 Jan 2211:24 AM. 23 Jan

भाजपा ने देश को बचाया है, इसीलिए मैं इससे जुड़ी : अपर्णा यादव

हाल ही में भाजपा का दामन थामकर चर्चा में आईं अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा ने देश को बचाया है. इसीलिए मैं इस पार्टी में आई हूं. इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायिका अदिति सिंह, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया.

11:24 AM. 23 Jan 2211:24 AM. 23 Jan

अपर्णा यादव पहुंचीं प्रदेश भाजपा कार्यालय

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता लेने के बाद पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचीं अपर्णा यादव. कुछ दिन पहले ही सपा परिवार की राह से अलग होकर भाजपा का दामन थामने वालीं अपर्णा यादव प्रेस कांफ्रेंस करने वाली हैं. लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया द्वारा बीजेपी ऑफिस में अपर्णा यादव का स्वागत किया गया.

10:23 AM. 23 Jan 2210:23 AM. 23 Jan

मेरठ में बने भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM मौर्य

मेरठ में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर वेस्ट यूपी का मीडिया सेंटर बना मेरठ में बनाया गया है. आज यानी रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे बीजेपी चुनावी मीडिया सेंटर का उद्घाटन. दोपहर 12 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव. इस दौरान वे मुबारकपुर डिगाई में चौ. हरिवंश सिंह कॉलेज में प्रमुख सामाजिक वर्ग के लोगों के साथ बैठक करेंगे.

10:23 AM. 23 Jan 2210:23 AM. 23 Jan

प्रियंका गांधी पर बसपा सुप्रीमो मायावती भड़कीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर बसपा सुप्रीमो मायावती भड़क गई हैं. वह प्रियंका द्वारा बसपा को बीजेपी की बी टीम कहे जाने से काफी नाराज हैं. उन्होंने प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि यूपी चुनाव में कांग्रेस की हालत खस्ताहाल है.

10:23 AM. 23 Jan 2210:23 AM. 23 Jan

UP में कांग्रेस आज से शुरू करेगी स्पीक अप अभियान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखा रही कांग्रेस का रविवार से ‘स्पीक अप अभियान’ शुरू होने जा रहा है. इसके माध्यम से यूपी में सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस युवाओं से संवाद करेगी. उन्हें पार्टी के घोषणा पत्र और विचारों के बारे में जागरूक करेगी.

10:23 AM. 23 Jan 2210:23 AM. 23 Jan

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर दोहराया परीक्षा कैलेंडर का वादा

रविवार की सुबह यूपी कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीअ किए गए. इसमें यूपी में कांग्रेस की ओर से लाए गए ‘भर्ती विधान घोषणा पत्र’ के कई अहम बिंदुओं को स्थान दिया गया था.

10:23 AM. 23 Jan 2210:23 AM. 23 Jan

अखिलेश के लिए वोट मांगेंगी जया बच्चन

UP Election: अखिलेश के लिए वोट मांगेगी जया बच्चन, सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में चाचा शिवपाल नदारद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने पहनी कमर कस ली है. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों का एलान भी कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की नामों का एलान किया था तो वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी इसकी घषोणा कर दी है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में 30 प्रचारकों के नाम शामिल किए गए हैं.

10:23 AM. 23 Jan 2210:23 AM. 23 Jan

देश के सबसे लंबे व्यक्ति ने थामा सपा का दामन

देश के सबसे लंबे व्यक्ति ने थामा सपा का दामन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दUP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों का सिलसिला लगातार जारी है. इस बीच प्रतापगढ़ के रहने वाले देश के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सपा (SP) का दामन थाम लिया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने खुद उनका स्वागत किया है. समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से धर्मेंद्र प्रताप और अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं की एक फोटो जारी की है.

UP Election 2022: देश के सबसे लंबे व्यक्ति ने थामा सपा का दामन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

10:23 AM. 23 Jan 2210:23 AM. 23 Jan

दोपहर 12 बजे गौतमबुद्धनगर के दादरी पहुंचेंगे डिप्टी CM शर्मा

भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है. इसी क्रम में रविवार को गौतमबुद्धनगर के दादरी पहुंचेंगे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा. वे डोर-टू-डोर कैम्पेनिंग की शुरुआत कर सकते हैं.

7:40 AM. 23 Jan 227:40 AM. 23 Jan

CM योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली रवाना होंगे

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) रविवार को गाजियाबाद और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. चुनावी घोषणा होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कई बार दिल्ली जा चुके हैं. वे दरअसल, बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं. गाजियाबाद में वे डोर-टू-डोर कैम्पेनिंग करने के लिए रवाना होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola