Sanatkada Festival 2023: लखनऊ सनतकदा महोत्सव का आखिरी दिन, महिलाओं ने किया जमकर खरीददारी, Video
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2023 6:59 PM

Sanatkada Festival 2023: कैसरबाग सफेद बरादरी में 7 दिवसीय महिंद्रा सनतकदा महोत्सव का आयोजन किया गया है.महोत्सव के आखिरी दिन महिलाओं ने किया जमकर खरीददारी. दुनिया भर के अलग अलग हिस्सों के परिधानों से सजा महोत्सव देखते ही बन रहा था .
Sanatkada Festival 2023: राजधानी लखनऊ में कैसरबाग सफेद बरादरी में 7 दिवसीय महिंद्रा सनतकदा महोत्सव का आयोजन किया गया है.महोत्सव के आखिरी दिन महिलाओं ने किया जमकर खरीददारी. दुनिया भर के अलग अलग हिस्सों के परिधानों से सजा महोत्सव देखते ही बन रहा था. महोत्सव की शुरूआत एक फरवरी को शिल्प बाजार की रौनक से हुई.उसी दिन अवध जिमखाना क्लब में रात्रि आठ बजे से महमूद फारुकी और दानिश हुसैन दास्तानगोई का कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ .महोत्सव में दो फरवरी को अपराह्न तीन बजे बारादरी में किस्सागोई और सायं पांच बजे उर्दू शायरी की कहानी-सईद नकवी की जुबानी कार्यक्रम हुआ,सायं सात बजे से अवध जिमखाना में श्रुति सडोलीकर गायन प्रस्तुत और तीन फरवरी को बारादरी में दोपहर 12 बजे पुस्तक का लोकार्पण,दिन में एक बजे व्यंजन उत्सव,अपराह्न तीन बजे किस्सागोई और सायं सात बजे से अवध जिमखाना क्लब में शुभा मुद्गल का गायन हुआ.इसी क्रम में आखिरी दिन तक एक के बाद एक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई. Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए