ePaper
Live Updates

UP Chunav 2022 Live Updates: सपा ने 39 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की

Updated at : 25 Jan 2022 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022 Live Updates: सपा ने 39 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की

UP Chunav 2022 Live Updates: सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में रोज तल्ख बयानबाजी हो रही है. चुनाव प्रचार में हर पार्टी के स्टार प्रचारक यूपी आ रहे हैं. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें 'प्रभात खबर' के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:23 PM. 25 Jan 2210:23 PM. 25 Jan

सपा ने जारी की एक और लिस्ट

सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इसमें 39 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है.

9:07 PM. 25 Jan 229:07 PM. 25 Jan

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा की टीम का कप्तान, उप कप्तान और अब तक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक है… और दिल्ली की टीम में तो साक्षात्… उनके सम्मान में… भाजपा लखनऊ की जगह ‘लखीमपुर’ को राजधानी घोषित कर दे!

4:26 PM. 25 Jan 224:26 PM. 25 Jan

जेडीयू ने बीस प्रत्याशियों की सूची जारी की

UP Chunav 2022 Live Updates: सपा ने 39 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की
4:26 PM. 25 Jan 224:26 PM. 25 Jan

बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगा

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान बोले, ‘मैं पहले भी आरपीएन जी से पार्टी में आने की अपील कर चुका था. इस वजह से आज मैं बहुत खुश हूं.’ पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के काम की सराहना की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस में पूरी ईमानदारी से रहा हूं. मगर अब न तो कांग्रेस में वैसी कोई बात रही और न ही पार्टी में कोई विचार रहे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाऊंगा.

3:00 PM. 25 Jan 223:00 PM. 25 Jan

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पहुंचे भाजपा कार्यालय

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने मंगवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा की सदस्यता ले ली. इस बीच उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. आरपीएन सिंह को कांग्रेस का बड़ा चेहरा माना जाता था. वे कांग्रेस की सरकार में बड़े पदों पर रह चुके हैं. उम्मीद है कि उन्हें कुशीनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मैदान में उतारा जाए.

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

आरपीएन सिंह पहुंचे भाजपा कार्यालय

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी नेतृत्व सोनिया गांधी को इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थामने की तैयारी कर ली है. वे भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं. वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि यह लड़ाई लड़ना किसी कायर के बस की बात नहीं है.

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालयान ने दी सफाई

केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालयान का एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद उन पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद ने सफाई दी है कि मेरे बारे में जो भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, वे बिल्कुल फर्जी हैं.

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

ओमप्रकाश राजभर लड़ेंगे वाराणसी के शिवपुर से

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. सपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन है. 2017 के विधानसभा चुनाव में ओपी राजभर भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरे थे.

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

UP Chunav 2022 Live Updates: सपा ने 39 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की

मंगलवार को सुगबुगाहट है कि कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा आरपीएन सिंह आखिरकार कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. आरपीएन सिंह यूपी कांग्रेस के बड़े नेता हैं एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं संभावना जताई जा रही है कि पार्टी आलाकमान से आरपीएन सिंह किसी बात पर नाराज चल रहे हैं. जल्द ही वे भाजपा का दामन थाम लेंगे.

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की वर्चुअल बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेगी. उम्मीद है कि शाम तक कांग्रेस की ओर से 100 कैंडिडेट्स की सूची जारी हो जाएगी.

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

बीजेपी की दिल्ली में हो रही बैठक 

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि लगभग 80 मौजूदा विधायकों को हटाए जाने की संभावना है और कुल मिलाकर लगभग एक दर्जन सीटों में बदलाव किया गया है. सात चरणों के चुनाव के अंतिम तीन चरणों के लिए सोमवार को उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें 172 सीटें शामिल हैं. पार्टी पहले ही 197 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. खबर के मुताबिक, बीजेपी की दिल्ली में हो रही बैठक अब अंतिम चरण में है.

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का सपा पर हल्लाबोल

Lucknow: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने सबसे पहले 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय है. यानी समाज में सबसे आखिरी घर के लिए भी योजना पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव ने जिंदा लोगों को नहीं मृत लोगों को फायदा दिया है. कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाने में रुपये खर्च किये हैं.’

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को चुनौती देंगी कृष्णा पटेल!

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने चुनाव लड़ सकती हैं कृष्णा पटेल, डिप्टी सीएम के सामने सिराथू से चुनाव लड़ने की संभावना, अपना दल और सपा की गठबंधन सीट सिराथू से हो सकती हैं प्रत्याशी

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह थामेंगे भाजपा का

खबर आ रही है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. वे कांग्रेस नेतृत्व से किसी बात पर नाराज चल रहे हैं.

UP Election 2022: पडरौना के राजा आरपीएन सिंह थामेंगे भाजपा का कमल, बरसों पुराना रहा है कांग्रेस का साथ

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

ECI मना रहा 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

ईसीआई (ECI) मंगलवार को 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (12th National Voters Day) मना रहा है. इसके तहत देशभर में खासकर जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं. उनमें कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

सपा की दो पालियों में वर्चुअल रैली

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की वर्चुअल रैली मंगलवार को भी आयोजित की जाएगी. इसके तहत सुबह 11:30 बजे सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार और सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा शाम 4:00 बजे वर्चुअल रैली करेंगी.

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की प्रेस कांफ्रेंस 11 बजे

मोहनलालगंज से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishor) मंगलवार की सुबह 11 बजे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से वार्ता करेंगे.

9:47 AM. 25 Jan 229:47 AM. 25 Jan

कांग्रेस आज जारी कर सकती है 100 उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस मंगलवार को अपने 100 प्रत्याशियों की एक सूची जारी कर सकती है. इस सूची में तीसरे और चौथे चरण की विधानसभा सीट के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है. बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी. दोपहर एक बजे तक दूसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवार अपना नॉमिनेशन कर सकते हैं.

2:48 PM. 25 Jan 222:48 PM. 25 Jan

तीसरे चरण के लिए आज जारी होगी अधिसूचना

यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी. दोपहर एक बजे तक दूसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवार अपना नॉमिनेशन कर सकते हैं. बता दें कि तीसरे चरण के तहत हाथरस, सादाबाद, सिकंदरराव, टुंडला, जसराना, फिरोजाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमनपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मरहारा, जलेसर, मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल, कैमगंज और अमृतपुर शामिल हैं. तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे.

इन विधानसभा सीटों के लिए जारी की जाएगी अधिसूचना

यूपी में तीसरे चरण के लिए आज ही फर्रूखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज, जसवंतनगर, इटावा, भर्थना, बिधुना, डिबियापुर, औरैया, रसूलाबाद, अकबरपुर-रनिया, सिकंदर, भोगनीपुर, बिल्हौर, बिठूर, कल्यानपुर, गोविंदनगर, सीशामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महराजपुर, घाटमपुर, माधौगढ़, काल्पी, उरई, बबीना, झांसी नगर, मौरनीपुर, गरौथा, ललितपुर, मेहरौनी, हमीरपुर, राठ, महोबा और चरखारी विधानसभा सीट के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola