तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे प्रतापगढ़ के 11 लोग, सभी दिल्ली में भर्ती

Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Apr 2020 7:21 AM

विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात में प्रयागराज से आठ और प्रतापगढ़ के तीन लोग शामिल हुए थे.

विज्ञापन

प्रयागराज : पिछले दिनों दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात में प्रयागराज से आठ और प्रतापगढ़ के तीन लोग शामिल हुए थे. कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से सोमवार को इस सम्मेलन में विदेश से भी 200 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की खबर फैलने के बाद मची खलबली के बीच प्रयागराज और प्रतापगढ़ के भी लोगों की जानकारी ली गयी. ।प्रयागराज के लोग मऊआइमा के रहने वाले हैंआइजी रेंज केपी सिंह ने बताया कि प्रयागराज के मऊआइमा से आठ लोग इस जमात में शामिल हुए थे. इन सभी लोगों को दिल्ली में ही आइसोलेशन में रखकर क्वारेंटाइन किया जा रहा है. इनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा भी लिखा है. इनमें कोई भी प्रयागराज वापस नहीं आया है. पुलिस और खुफिया तंत्र ने उनके परिवार के लोगों से संपर्क साध कर पूरी जानकारी जुटा ली है.

प्रयागराज के लोग मऊआइमा के रहने वाले हैं.दिल्ली के निजामुद्दीन में हुआ था आयोजनकोरोना वायरस के संक्रमण के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन में 13 से 15 मार्च के बीच संपन्न इस जमात में उत्तर प्रदेश के 19 जिलों से करीब 160 लोग गये थे. उत्तर प्रदेश के लोगों का इस चार दिवसीय जमात में विदेशियों से भी संपर्क हुआ था. जमात में शामिल तेलंगाना के छह लोगों की कोरेना वायरस के संक्रमण मौत हो गयी है जबकि दो दर्जन से अधिक पॉजिटिव मिले हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के भी हो सकते हैं.

सरकार अब इस जमात में शिरकत करने गये उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के लोगों की शिनाख्त के साथ ही उनकी कोरोना जांच कराने में भी लगी है.इन शहरों के लोग हुए थे शामिलइनमें सर्वाधिक 28 मुजफ्फरनगर के हैं जबकि मेरठ के 24 तथा लखनऊ के 20 लोग हैं. तबलीगी जमात में लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, बिजनौर, बागपत, वाराणसी, भदोही, मथुरा, आगरा, सीतापुर, बाराबंकी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर के लोग शामिल होने गए थे. इस जमात में शामिल होने गये प्रदेश से गये सभी लोग दिल्ली में हैं और उन्हें वहां के अस्पतालों में क्वारेंटाइन किया गया है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola