ePaper

UP Election 2022: चुनाव से पहले क्यों भावुक हुए मुलायम सिंह यादव, देखें वीडियो

Updated at : 14 Feb 2022 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: चुनाव से पहले क्यों भावुक हुए मुलायम सिंह यादव, देखें वीडियो

UP Election 2022: सपा संरक्षक और प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह ने जनता से वोटिंग से पहले भावुक अपील की है.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. सेकंड फेज में यूपी के 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इन सीटों पर कुल 586 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. प्रदेश के बरेली मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, सहारनपुर बिजनौर, अमरोहा और सम्भल जिले वोटिंग हो रही है. इस बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने जनता से वोटिंग के जनता से भावुक अपील की है.

मुलायम सिंह यादव ने जनता से की वोटिंग की अपील

यूपी के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जनता से मतदान के लिए भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि ‘सम्मानित जनता का स्वागत एवं आभार व्यक्त करता हूं. हमारी अपील है कि आप अपना मूल्यवान वोट देकर समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत जीत दिलाएं.’ उन्होंने कहा कि ‘विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण समेत अन्य आगामी चरणों में सपा के समर्थन में वोटिंग कर पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाएं

दूसरे चरण में 586 उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है, दूसरे चरण में 14 फरवरी यानी आज मतदान हो रहा है. इस दौरान प्रदेश के नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में 586 उम्मीदवार मैदान में हैं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं. इस बीच बिजनौर के मतदान केंद्रों पर पहले ही सीएपीएफ, सिविल पुलिस और होमगार्ड तैनात किए गए हैं.

9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर जारी है मतदान

प्रदेश में आज 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें नगीना, बरहापुर, धामपुर, नेहतौर, बिजनौर, चांदपुर, बेहट, नकुड़, नजीबाबाद, नूरपुर, कांट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद देहात, रामपुर मनिहारनपुर, गंगोह, मुरादाबाद नगर, कुंडर्की, मिलक, धनौरा, नौगवां सादत, अमरोहा, हसनपुर, बिलारी, चंदौसी, असमोली, गुन्नौर, बिसौली, सहसवां, सहारनपुर, ददरौली, बिलसी, बदायूं, कटरा, जलालाबाद, तिहार, पुवायां, संभल, सुर, चमरौआ, मीरागंज, भोजीपुरा, दातागंज, बहेरी,बिठारी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट, आंवला, नवाबगंज, फरीदपुर, बिलासपुर, रामपुर और शेखपुर विधानसभा सीट शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola