UP Election 2022: नामांकन के दिन अखिलेश यादव को बड़ा झटका, सपा के पूर्व मंत्री ने थामा बीजेपी का दामन

UP Election 2022: भाजपा ने पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव कुमार बेरिया और हमीरपुर में समाजवादी पार्टी के एमएलसी रमेश कुमार मिश्रा को पार्टी में शामिल कर लिया है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की तारीखों का समय दिन ब दिन नजदीक आता जा रहा है, लेकिन नेताओं के दलबदल का सिलसिला अभी तक जारी है. इस बीच भाजपा ने पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव कुमार बेरिया और हमीरपुर में समाजवादी पार्टी के एमएलसी रमेश कुमार मिश्रा को पार्टी में शामिल कर लिया है. चुनाव के अंतिम समय में दो दिग्गज नेताओं का पार्टी छोड़ना सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
इधर, सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अपना नामांकन कर दिया है. उन्होंने ट्वीट कर नॉमिनेशन को एक ‘मिशन’ करार दिया है. यहां अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का चुनाव है, ऐतिहासिक परिवर्तन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा. जो लोग लगातार नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं उनको यहां की जनता सबक सीखाने का काम करेगी.
नामांकन दाखिल करने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, अब तक आई सूची में उनके ऐसे 99 प्रत्याशी हैं जिन पर आपराधिक मामले हैं, मैं भाजपा से कहूंगा कि ये 99 ठीक नहीं लग रहा है 100 के पार जाओगे तो सबकी जानकारी में आएगा कि तुमने कितने आपराधिक मुकदमे वालों को टिकट दिया है.
यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा. 10 मार्च को मतगणना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




