Ayodhya News: अयोध्या में खून से लथपथ मिली 7 साल की बच्ची, मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Mar 2022 12:17 PM

विज्ञापन

अयोध्या में एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां थाना कोतवाली इलाके के मोहल्ला बैराग में एक बच्ची के खून से लथपथ मिलने पर हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में एक 7 साल की मासूम बच्ची को खून से लथपथ हालत में देख लोगों के होश उड़ गए. यहां थाना कोतवाली इलाके के मोहल्ला बैराग में बुधवार रात करीब 9.30 बजे मासूम बच्ची के खून से लथपथ मिलने पर इलाके हड़कंप मच गया. मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मासूम को खेलते समय ले गया आरोपी

दरअसल, घटना की जानकारी मिलते पुलिस ने बिना किसी देरी के मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची कल शाम में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. तभी आरोपी ने मासूम को अपने साथ ले गया, और बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजन भंडारे में टेंट लगाने आया था. जिस वक्त उसने बच्ची को अगवा किया उस वक्त वह नशे की हालत में था. मासूम का गंभीर अवस्था में लखनऊ में इलाज चल रहा है.

क्या था पूरा मामला

दरअसल, बुधवार रात आरोपी राजन, बच्ची को दबोच कर सुनसान जगह पर ले गया. मासूम के चीखने पर आसपास के लोग उस तरफ गए. तब तक आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला था. लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया किंतु वह हाथ नहीं आया. बच्ची को श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस इस वक्त आरोपी से पूछताछ कर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है.

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

प्रारंभिक जांच में मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, गंभीर अवस्था में घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसएसपी शैलेश पांडे का कहना है कि, पुलिस को अयोध्या कोतवाली थाना सीमा के पास 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की सूचना मिली है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola