ePaper

प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना , 70 साल की रट छोड़िए, बतायें पांच साल में आपने क्या किया?

Updated at : 19 Mar 2019 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना , 70 साल की रट छोड़िए, बतायें पांच साल में आपने क्या किया?

भदोही : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अपनी वोट यात्रा के दूसरे दिन मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा पिछले 70 सालों की रट लगाये रहते हैं, लेकिन उसकी भी एक एक्सपायरी होती है. मोदी जी पिछले पांच सालों से सत्ता में हैं, उन्हें […]

विज्ञापन

भदोही : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अपनी वोट यात्रा के दूसरे दिन मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा पिछले 70 सालों की रट लगाये रहते हैं, लेकिन उसकी भी एक एक्सपायरी होती है. मोदी जी पिछले पांच सालों से सत्ता में हैं, उन्हें इन पांच सालों का हिसाब देना होगा.

वे कहते हैं मैं गरीबों के लिए काम करता हूं लेकिन उनके राज में किसान, जवान, महिलाएं सब प्रताड़ित हैं. वे प्रचार करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं है. उन्हें इसपर जवाब देना होगा. आज प्रियंका गांधी ने सीतामढ़ी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की. खबर है कि वे एक दरगाह भी जायेंगी.
प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा कल प्रयागराज से शुरू हुई है. यात्रा से पहले प्रियंका ने प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर में पूजा की थी. पूरे रास्ते उन्होंने आम लोगों से संपर्क किया. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola