राम मंदिर बनाने के लिए अयोध्या में 25 को विहिप की धर्मसभा, लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे, धारा 144 लागू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2018 11:06 AM
लखनऊ : विश्व हिंदू परिषद ने आगामी 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा आयोजित की गयी है, जिसे लेकर यहां सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि धर्म सभा में लाखो लोग पहुंच सकते हैं. शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी इस धर्मसभा में शिरकत करने के लिए 24 नवंबर को अयोध्या […]
लखनऊ : विश्व हिंदू परिषद ने आगामी 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा आयोजित की गयी है, जिसे लेकर यहां सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि धर्म सभा में लाखो लोग पहुंच सकते हैं. शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी इस धर्मसभा में शिरकत करने के लिए 24 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे.
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे शिवाजी की जन्मस्थली से मिट्टी से लेकर अयोध्या आ रहे हैं और रविवार को राम लला के दर्शन करेंगे.इधर प्रशासन ने धर्मसभा को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. प्रशासन रामजन्मभूमि के अंदर प्रवेश देने में सावधानी बरतेगा. पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










