ePaper

इलाहाबाद में सड़क दुर्घटना, पांच लोगों की मौत

Updated at : 05 Jun 2018 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
इलाहाबाद में सड़क दुर्घटना, पांच लोगों की मौत

इलाहाबाद :इलाहाबादमें सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. जिले के नवाबगंज क्षेत्र में इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर आज तड़के हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि टैक्सी से ये लोग अपने परिचितों को लखनऊ हवाईअड्डे से लिवाने जा रहे थे. सुबह करीब चार बजे मलाकबलऊ […]

विज्ञापन

इलाहाबाद :इलाहाबादमें सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. जिले के नवाबगंज क्षेत्र में इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर आज तड़के हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि टैक्सी से ये लोग अपने परिचितों को लखनऊ हवाईअड्डे से लिवाने जा रहे थे. सुबह करीब चार बजे मलाकबलऊ गांव के पास उनकी एसयूवी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वाहन सवार सभी लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सोनू पटेल, अरमान, अमित, कादिर और सीबू के रूप में हुई है. इनकी उम्र 20-30 वर्ष के बीच है.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola