ePaper

अॅाक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत मामले में डॉ कफील को बेल

Updated at : 25 Apr 2018 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
अॅाक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत मामले में डॉ कफील को बेल

इलाहाबाद : गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में अॅाक्सीजन की कमी से मारे गये बच्चों की मौत मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज डॉक्टर कफील खान को बेल दे दिया. गौरतलब है कि बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में पिछले साल अॅाक्सीजन की कमी से मौत मामले में एसटीएफ ने डॉक्टर कफील को गिरफ्तार किया था. हालांकि […]

विज्ञापन

इलाहाबाद : गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में अॅाक्सीजन की कमी से मारे गये बच्चों की मौत मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज डॉक्टर कफील खान को बेल दे दिया. गौरतलब है कि बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में पिछले साल अॅाक्सीजन की कमी से मौत मामले में एसटीएफ ने डॉक्टर कफील को गिरफ्तार किया था. हालांकि हादसे के दूसरे दिन मीडिया में डॉक्टर कफील की काफी तारीफ हुई थी.

बताया जा रहा था कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की सूचना इंसेपेलाइटिस वार्ड के प्रभारी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कफील अहमद को मिली. सूचना मिलते ही डॉक्टर की नींद उड़ गयी और आनन – फानन में वह अपने मित्र के पास पहुंचे. वहां से ऑक्सीजन के तीन जंबों सिलेंडर अपनी गाड़ी में लेकर शुक्रवार की रात तीन बजे सीधे बीआरडी अस्पताल पहुंचे. तीन सिलेंडरों से बालरोग विभाग में करीब 15 मिनट ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola