परेड मार्केट में भीषण आग से 50 दुकानें राख, चौकीदार की बेटी की मौत

कानपुर : शहर के व्यस्तम परेड बाजार में आज सुबह अचानक आग लग गयी जिसमें झुलसकर मार्केट के चौकीदार की दस साल की बेटी की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गये. आग से करीब 50 दुकाने जलकर राख हो गयी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल […]
कानपुर : शहर के व्यस्तम परेड बाजार में आज सुबह अचानक आग लग गयी जिसमें झुलसकर मार्केट के चौकीदार की दस साल की बेटी की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गये. आग से करीब 50 दुकाने जलकर राख हो गयी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. परेड पुलिस चौकी के प्रभारी एपी वर्मा ने बताया कि परेड बाजार में आज सुबह करीब साढे चार बजे अचानक आग लग गयी.
इस मार्केट में ज्यादातर दुकानें प्लास्टिक और लकडी से बनी हैं इसलिये आग तेजी से फैल गयी. देखते ही देखते आग ने मार्केट की करीब 50 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और 12 दमकल गाडिया मार्केट में पहुंच गयीं जिन्हें आग बुझाने में करीब दो घंटे का समय लगा.
उन्होंने बताया कि परेड मार्केट की दुकानों की चौकीदारी करने वाला लक्ष्मीनारायण इस मार्केट के पास ही झुग्गी झोपडी में रहता है. उसकी झोपडी भी आग की चपेट में आ गयी और घर में सो रही उसकी 10 साल की बेटी रोशनी की आग में झुलस कर मौत हो गयी. उसकी पत्नी सोमवती और बेटा कल्लू जल कर बुरी तरह घायल हो गये और उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने के कारणों का पता कर रहे है. मार्केट में जिन दुकानदारों की दुकान में आग लगी है उनके गुस्से को देखते हुये परेड मार्केट में भारी पुलिस और पीएसी तैनात की गयी है. दुकानदार मुआवजे की मांग प्रशासन से कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




