संगीत सोम को मिली आईएस से धकमी कहा, लड़ाके भारत पहुंच गये हैं तुम्हें उड़ा देंगे
Updated at : 26 Dec 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन

मेरठ : इस्लामिक स्टेट( आईएस) ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत कोस को जान से मारने की धमकी दी है. संगीत सोम को यह धमकी फोन पर दी गयी है. फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को इस्लामिक स्टेट का सदस्य बताते हुए कहा कि हम हर काम कहकर करते हैं. हमारे लड़ाके भारत […]
विज्ञापन
मेरठ : इस्लामिक स्टेट( आईएस) ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत कोस को जान से मारने की धमकी दी है. संगीत सोम को यह धमकी फोन पर दी गयी है. फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को इस्लामिक स्टेट का सदस्य बताते हुए कहा कि हम हर काम कहकर करते हैं. हमारे लड़ाके भारत पहुंच गये हैं और बहुत जल्द वो तुम्हें उड़ा देंगे.
संगीत सोम ने इस धमकी के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. इस मामले पर आईजी ने जांच के आदेश दिये हैं. पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि यह फोन कॉल कहां से आया था. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. संगीत सोम ने इस संबंध मे जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें सुबह में यह फोन आया पहले तो इस फोन को किसी ने नहीं उठाया लेकिन लागातार तीन बार फोन आने के बाद मेरे सहयोगी विकास ने फोन उठाया उसके बाद उसे धमकी मिली. संगीत सोम का कहना है कि उन्हें इंटरनेट कॉल के जरिये धमकी दी गयी है.
आपको बता दें कि संगीत सोम भले ही एक क्षेत्र के विधायक हों लेकिन मुजफ्फरनगर दंगा में लोगों को भड़काने का आरोप उन पर लगा था इतना ही नहीं दादरी में हुई हत्या के बाद उनके बयान ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी थी. उनकी छवि एक कट्टर हिंदू नेता की है. यह पहला मामला नहीं है जब आईएस ने भारत में किसी को धमकी दी हो इससे पहले भी आर्ट ऑफ लीविंग के संचालक श्री श्री रविशंकर को धमकी मिली थी कि वह अपने काम का दायरा ना बढ़ायें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




