बिहार में सभी UG छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य, बिना पूरा किए नहीं मिलेगी डिग्री

Updated:
विज्ञापन
Internship In Bihar Colleges

इंटर्न की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Internship In Bihar Colleges: राज्य के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में पढ़ रहे UG छात्रों के लिए अब इंटर्नशिप करना जरूरी है. इंटर्नशिप का पासिंग प्रतिशत 45% है.

विज्ञापन

Internship In Bihar Colleges: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा (UG) में बड़ा बदलाव करते हुए अब सभी अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए इंटर्नशिप को अनिवार्य कर दिया है. नए नियम के अनुसार, अब किसी भी छात्र को डिग्री तभी मिलेगी जब वह अपनी इंटर्नशिप को पूरा करेगा.

क्या है नया नियम?

राज्य के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में पढ़ रहे UG छात्रों को अब कोर्स के दौरान एक तय समय की इंटर्नशिप करनी होगी. इंटर्नशिप रिपोर्ट 70 मार्क्स और वाइवा 30 मार्क्स का होगा. दोनों में 45-45 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य होगा. इंर्टनशिप के लिए एक रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसमें संस्थान और टाइमिंग को लेकर डिटेल रहेगा. यह कदम छात्रों को सिर्फ किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस देगा.

क्यों लिया गया फैसला?

सरकार का मानना है कि इस फैसले से छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोजर मिलेगा, जिससे वे रियल लाइफ चैलेंज और कामकाज के माहौल को समझ पाएंगे. इससे उन्हें नौकरी पाने में भी मदद मिलेगी. पढ़ाई के साथ-साथ उनका स्किल डेवलपमेंट भी बेहतर होगा. इसके अलावा, छात्र नौकरी के लिए ज्यादा तैयार और आत्मनिर्भर बन सकेंगे, जिससे उनके करियर के अवसर मजबूत होंगे.

डिग्री के लिए क्या शर्त होगी?

  • UG कोर्स के दौरान इंटर्नशिप पूरा करना अनिवार्य
  • इंटर्नशिप सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी
  • बिना इंटर्नशिप डिग्री जारी नहीं की जाएगी

120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य

बिहार सरकार के नए नियम के अनुसार अब सभी अंडरग्रेजुएट (UG) छात्रों के लिए कम से कम 120 घंटे की इंटर्नशिप करना अनिवार्य कर दिया गया है. इस इंटर्नशिप को पूरा किए बिना किसी भी छात्र को डिग्री नहीं मिलेगी.

ऑफलाइन मोड में होगी इंटर्नशिप

इंटर्नशिप के लिए पहली प्राथमिकता केंद्र सरकार और राज्य सरकार को दी जाएगी. दूसरी सरकारी पीएसयू, तीसरी लोक निकाय और पंचायत, पांचवा निजी कंपनी को लिस्ट में रखा जाएगा. NGO और MSME से भी इंटर्नशिप कर सकते हैं. कुछ एक दो मामलों को छोड़ दें तो मुख्य रूप से इंटर्नशिप ऑफलाइन मोड में होगी.

यह भी पढ़ें- यूपी टीजीटी आंसर की जारी, 12 तक दर्ज कर लें ऑब्जेक्शन

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन