आज वाराणसी दौरे पर आयेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. वे यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. वे पूरे नौ घंटे अपने निर्वाचन क्षेत्र रहेंगे. प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. प्रधानमंत्री के इस दौरे के मद्देनजर कुछ कार्यक्रम तय हैं. वे छावनी क्षेत्र में रिक्शा […]
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. वे यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. वे पूरे नौ घंटे अपने निर्वाचन क्षेत्र रहेंगे. प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
प्रधानमंत्री के इस दौरे के मद्देनजर कुछ कार्यक्रम तय हैं. वे छावनी क्षेत्र में रिक्शा और ठेले वालों से रूबरू होंगे. इस मौके पर वे छह सौ लोगों में रिक्शा और ठेला आदि वितरित करेंगे.
प्रधानमंत्री के अन्य कार्यक्रमों में रिंग रोड और फोरलन रोड की आधारशिला रखना भी है. अपने दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री एक रैली को भी संबोधित करेंगे.
गौरतलब है कि वाराणसी के लोगों को प्रधानमंत्री के दौरे का बेसब्री से इंतजार हैं. इससे पूर्व नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को पंडित मदन मोहन के जन्मदिवस पर वाराणसी आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










