ePaper

मुख्यमंत्री अखिलेश ने शुरू किया ताज महल का आधिकारिक ट्विटर एकाउंट

Updated at : 15 Aug 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश ने शुरू किया ताज महल का आधिकारिक ट्विटर एकाउंट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ‘मोहब्बत की निशानी’ ताज महल के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने ‘ऐट-दी-रेट’ ताज महल शीर्षक से शुरू हुए ट्विटर एकाउंट पर अपनी सांसद पत्नी डिम्पल यादव और बेटे के साथ ताज महल के सामने खींची तस्वीर ‘हैस माई ताज मेमोरी’ पर प्रेषित […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ‘मोहब्बत की निशानी’ ताज महल के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने ‘ऐट-दी-रेट’ ताज महल शीर्षक से शुरू हुए ट्विटर एकाउंट पर अपनी सांसद पत्नी डिम्पल यादव और बेटे के साथ ताज महल के सामने खींची तस्वीर ‘हैस माई ताज मेमोरी’ पर प्रेषित किया.

प्रदेश के प्रमुख सूचना सचिव नवनीत सहगल ने बताया, ‘ताज महल आज दुनिया का पहला ऐतिहासिक स्मारक बन गया है, जिसका अपना आधिकारिक ट्विटर एकाउण्ट उपलब्ध है.’ उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति ‘हैस माई ताज मेमोरी’ पर अपनी तस्वीर ट्वीट कर सकता है, जो मुख्य एकाउण्ट में शामिल हो जायेगा. ताज का आधिकारिक ट्विटर एकाउण्ट शुरू होने के साथ ही ट्विटर पर संवाद के शौकीनों ने अपने ट्वीट भेजने शुरू कर दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola