ePaper

आगरा के हर्षित शर्मा ने आईआईटी की परीक्षा तो पास की, लेकिन दाखिले के लिए नहीं है पैसा

Updated at : 02 Jul 2015 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
आगरा के हर्षित शर्मा ने आईआईटी की परीक्षा तो पास की, लेकिन दाखिले के लिए नहीं है पैसा

आईआईटी की परीक्षा पास करना युवाओं का सपना होता है, लेकिन जब कोई इस परीक्षा को पास करने बाद भी उसमें दाखिला ना ले पाये, तो इसे क्या कहेंगे? दुर्भाग्य. कुछ इसी परिस्थिति का सामना इन दिनों आगरा के युवा हर्षित शर्मा कर रहे हैं. उन्होंने आईआईटी की परीक्षा तो पास कर ली है, लेकिन […]

विज्ञापन

आईआईटी की परीक्षा पास करना युवाओं का सपना होता है, लेकिन जब कोई इस परीक्षा को पास करने बाद भी उसमें दाखिला ना ले पाये, तो इसे क्या कहेंगे? दुर्भाग्य. कुछ इसी परिस्थिति का सामना इन दिनों आगरा के युवा हर्षित शर्मा कर रहे हैं. उन्होंने आईआईटी की परीक्षा तो पास कर ली है, लेकिन उनके पास दाखिला लेने के लिए पैसे नहीं हैं, जिसके कारण वे मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं.

गौरतलब है कि हर्षित शर्मा के पिता एक ऑटो चालक हैं, जिसके कारण इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. ऑटो ड्राइवर गजानंद शर्मा के बेटे हर्षित ने पहले ही प्रयास में आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा पास की और 3162वीं रैंक पाया है. लेकिन आर्थिक परेशानी हर्षित को उसके सपने से दूर कर सकती है. हालांकि उनका पूरा परिवार पैसों के इंतजाम में जुटा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola