ePaper

कोई किसी के भी साथ गठबंधन करे, मगर बिहार में बनेगी भाजपा की ही सरकार : राजनाथ सिंह

Updated at : 09 Jun 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
कोई किसी के भी साथ गठबंधन करे, मगर बिहार में बनेगी भाजपा की ही सरकार : राजनाथ सिंह

लखनऊ : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि जनता परिवार की एकजुटता तथा जनता दल (यू) तथा राष्ट्रीय जनता दल के बीच गठबंधन का भाजपा की संभावना पर कोई असर नहीं पडेगा और बिहार विधानसभा चुनाव के बाद वहां भाजपा की सरकार बनेगी. बिहार में जनता दल (यू) और राष्ट्रीय जनता […]

विज्ञापन

लखनऊ : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि जनता परिवार की एकजुटता तथा जनता दल (यू) तथा राष्ट्रीय जनता दल के बीच गठबंधन का भाजपा की संभावना पर कोई असर नहीं पडेगा और बिहार विधानसभा चुनाव के बाद वहां भाजपा की सरकार बनेगी.

बिहार में जनता दल (यू) और राष्ट्रीय जनता दल समेत जनता परिवार में हो रहे गठबंधन के संभावित प्रभाव के बारे में सवाल पूछे जाने पर गृह मंत्री ने यहां कहा ‘भाजपा के बढते प्रभाव से हो सकता है कि कुछ लोगों को चिंता हो रही है. बहरहाल इसका भाजपा पर कोई असर नहीं पडेगा और बिहार में भाजपा की ही सरकार बनेगी. रही गठबंधन की बात तो कोई भी दल किसी के साथ गठबंधन करने को स्वतंत्र है वह उनका अधिकार है.’

सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास के मौके पर संवाद्दाताओं से बातचीत कर रहे थे. बिहार में इसी वर्ष सितम्बर-अक्तूबर में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने की संभावना के बारे में सवाल पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि यह फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा.

गौरतलब है कि जनता परिवार के विभिन्न दलों को एकजुट करने के लिए हो रहे प्रयासों की अगुवाई कर रहे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कल दिल्ली में कहा था कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार जदयू-राजद गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.

राजनीतिक प्रेक्षक यह मान रहे हैं कि मुलायम की इस घोषणा के साथ ही राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए जदयू और राजद के गठबंधन के समक्ष पेश एक बडी बाधा का समाधान निकल गया है. मुलायम ने कहा, ‘मैं लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच एकजुटता को लेकर काफी खुश हूं. कुमार बिहार में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.

लालूजी ने नीतीश कुमार का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है. लालूजी ने कहा है कि वह प्रचार करेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘कोई मतभेद नहीं है और हम कोई मतभेद उत्पन्न नहीं होने देंगे.’ सपा प्रमुख ने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतों को उखाड फेंकने के लिए दोनों दल मिलकर लडेंगे.

दोनों दलों के गठबंधन के रूप में चुनाव लडने पर सहमत होने के एक दिन बाद कल मुलायम सिंह यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की, जिसमें राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और जदयू प्रमुख शरद यादव ने हिस्सा लिया. लालू ने राज्य में इस शीर्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola