किसानों को राहत देने के मामले में उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार में ठनी

Updated at : 16 May 2015 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को राहत देने के मामले में उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार में ठनी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और उसे किसान विरोधी बताया है. अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह किसानों की हितैषी बनती है और हमेशा यह कहती है कि उसने किसानों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को करोड़ों […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और उसे किसान विरोधी बताया है. अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह किसानों की हितैषी बनती है और हमेशा यह कहती है कि उसने किसानों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये दिये हैं, अगर दिये हैं, तो वे गये कहां, मैंने तो अपनी जेब में नहीं डाले हैं.

सीएम ने कल प्राकृतिक आपदा के कारण मौत के शिकार बने किसानों के आश्रितों को सात लाख रुपये मुआवजे के तौर पर बांटे. उन्होंने इस मौके पर कहा, जब प्रदेश सरकार सात लाख रुपये मुआवजा दे रही है, तो केंद्र सरकार को 14 लाख तो देना ही चाहिए. उसका खजाना बड़ा है, बहुमत बड़ा है इसलिए राहत भी बड़ा ही देना चाहिए.

वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाथरस में प्रदेश सरकार पर यह आरोप लगाया कि वह किसानों को आपदा के बावजूद राहत नहीं पहुंचा पा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola