अखिलेश ने दी केजरीवाल को बधाई
इटावा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल को बधाई दी. अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं दिल्ली की जनता, आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जोरदार जीत के […]
इटावा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल को बधाई दी. अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं दिल्ली की जनता, आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जोरदार जीत के लिये बधाई देता है.
उन्होंने कहा लोकतंत्र में जनता ही सबसे उपर है और एक-एक वोट मायने रखता है. दिल्ली की जनता ने यह एक बार फिर साबित किया है. मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली के चुनाव परिणामों से उन ताकतों के पास एक कडा संदेश गया है जो चुनाव जीतने के बाद जनता को भूल जाते हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि आम आदमी पार्टी दिल्ली को अच्छा प्रशासन देगी और मतदाताओं की आकांक्षाओं के मुताबिक काम करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










