Motihari : मजदूरी मांगने पर पिटाई से जख्मी युवक की पांच दिन बाद मौत
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 06 Dec 2025 6:05 PM
नगर परिषद क्षेत्र के हिन्दू चकिया वार्ड नंबर 15 निवासी युवक को अपने मेहनत के पैसा मांगना भारी पड़ गया.
-चेन्नई में उसके साथ की गयी थी मारपीट -मृतक के शरीर पर थे जख्मनों के निशान चकिया. नगर परिषद क्षेत्र के हिन्दू चकिया वार्ड नंबर 15 निवासी युवक को अपने मेहनत के पैसा मांगना भारी पड़ गया. मालिक और उसके लोगों द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई से शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई. मामला चेन्नई के एसपी कालोनी इलाके की है, जहां पेंटर का काम कर रहे कुंदन कुमार पटेल (35) पिता भोला राय को अपने मेहनताने की राशि मांगने पर बुरी तरह मारा-पीटा गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल कुंदन को ट्रेन में बैठा कर रवाना कर दिया गया. परिजनों को सूचना मिली कि कुंदन घायल अवस्था में झाझा स्टेशन के बाहर है, जिसके बाद आनन-फानन में उसके पिता झाझा पहुंचे. जहां से वें घायल कुंदन को घर ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन गंभीर रूप से जख्मी कुंदन की मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचने पर मौत हो गई. उसके शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोट के निशान थे .मृतक के हाथ और कंधे पर जलने के निशान थे. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मारपीट के दौरान उस पर तेजाब आदि भी फेंका गया. कुंदन शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है. उसे दस और छ साल के दो पुत्र हैं. मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि लगभग दस माह पूर्व हिन्दू चकिया निवासी एक ठेकेदार ही उसे ज्यादा मजदूरी देने की बात कह कर चेन्नई ले गया था, जहां एसपी कालोनी में वह पेंटर का काम कर रहा था. इधर मृतक का शव चकिया पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. परिजनों द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










