बीआरए बिहार विवि ने जारी किया बीएड का रिजल्ट, 5768 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी से पास

Updated:
विज्ञापन

बीआरए बिहार विश्वविधालय

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी कर दिया है. इस बार परीक्षा में शामिल 6035 छात्र-छात्राओं में से 5768 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. डिजिटल अंकपत्र में मार्क्सशीट नंबर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को सहूलियत होगी.

विज्ञापन

BRABU B.Ed Result 2026: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय के पोर्टल पर रोल नंबर के माध्यम से विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. परीक्षा में शामिल 6035 छात्र-छात्राओं में 5768 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. विश्वविद्यालय ने डिजिटल अंकपत्र में मार्क्सशीट नंबर भी उपलब्ध कराया है, जिससे विद्यार्थियों को मूल अंकपत्र मिलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

6035 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

परीक्षा विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल 6035 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इनमें से 5768 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं.

वहीं, प्रथम वर्ष में प्रमोटेड 80 विद्यार्थियों का परिणाम फिलहाल रुका हुआ है. इन विद्यार्थियों के परिणाम में प्रथम वर्ष के अंक नहीं जुड़ने की वजह से रिजल्ट जारी नहीं किया गया है.

30 छात्रों का परिणाम पेंडिंग

विश्वविद्यालय के अनुसार 30 छात्रों का परिणाम पेंडिंग है. इनमें अनुपस्थिति अथवा अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध नहीं होने के कारण रिजल्ट में समस्या है. परीक्षा में कुल 46 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे.

परीक्षा विभाग की ओर से लंबित परिणामों से जुड़ी जानकारी को भी आगे की प्रक्रिया में दुरुस्त किये जाने की बात कही गयी है.

डिजिटल अंकपत्र में मिला मार्क्सशीट नंबर

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने डिजिटल रिजल्ट में मार्क्सशीट नंबर भी दर्शाया है. एसटीइटी के आवेदन के दौरान इस नंबर की जरूरत होती है. एसटीइटी के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है.

मार्क्सशीट नंबर डिजिटल रिजल्ट में उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अब मूल अंकपत्र के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत एसटीइटी के लिए आवेदन कर सकेंगे.

रिजल्ट में देरी पर छात्रों ने किया था आंदोलन

बीएड के विद्यार्थियों ने परिणाम जारी करने की मांग को लेकर पिछले सप्ताह विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया था. छात्र परीक्षा विभाग पहुंचे थे और वहां हंगामा भी किया था.

विद्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा समाप्त हुए दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन परिणाम जारी नहीं किया गया है. समय पर रिजल्ट जारी नहीं होने से एसटीइटी आवेदन और आगामी शिक्षक भर्ती में शामिल होने को लेकर छात्र परेशान थे.

अब परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिली है.

यह भी पढ़ें

बाया नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया 18 वर्षीय युवक डूबा, SDRF की तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
Ankit Kumar

लेखक के बारे में

By Ankit Kumar

प्रभात खबर मुजफ्फरपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव है. शिक्षा और क्राइम बीट पर विशेषज्ञता है. एमजेएमसी और एम.ए पॉलिटिकल साइंस के साथ एलएलबी की डिग्री प्राप्त है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन