कांटी में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से छात्रा की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

कांटी में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से छात्रा की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरपुर के कांटी में परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर कंटेनर चालक फरार। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

Muzaffarpur Student Death:  जिले के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. कैलाश मिश्र पेट्रोल पंप के पास 18 चक्का कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतका की पहचान साहेबगंज रसूलपुर निवासी विजय राय की पुत्री जूली कुमारी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परीक्षा देने मुजफ्फरपुर जा रही थी छात्रा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जूली अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने मुजफ्फरपुर शहर जा रही थी:

  • हादसे का क्रम: कांटी से शहर की तरफ जाने के दौरान पेट्रोल पंप से 50 मीटर पूरब में तेज रफ्तार 18 चक्का कंटेनर ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी.
  • दर्दनाक मौत: टक्कर के बाद जूली सड़क पर गिर गई और कंटेनर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.
  • चालक फरार: घटना के तुरंत बाद कंटेनर चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा.

स्थानीय लोगों ने घायल पिता को पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय अमन बजरंगी सहित आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल पिता विजय राय को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी. दुर्घटना के कारण निर्माणाधीन फोरलेन एप्रोच पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कांटी के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौरसिया दल-बल के साथ पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटाकर जाम खत्म कराया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. परिजनों के अस्पताल पहुंचते ही कोहराम मच गया. पुलिस फरार कंटेनर और चालक की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: ग्रामीण रक्तदान संघ की धुरलख में शानदार पहल, 31 यूनिट रक्त एकत्र कर रेड क्रॉस को सौंपा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन