मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, क्रांति महोत्सव में विधायक अजय कुमार ने की बड़ी घोषणा
दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक व अन्य
मीनापुर में क्रांति महोत्सव के दौरान विधायक अजय कुमार ने अमर शहीदों के सम्मान में शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने की घोषणा की है।
Minapur Kranti Mahotsav: जिले के मीनापुर स्थित यदु भगत किसान महाविद्यालय परिसर में कविवासर विकास परिषद की ओर से 'क्रांति महोत्सव-2026' के तहत जश्न-ए-आजादी समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने घोषणा की कि अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा सहित अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में मीनापुर में शहीद स्मृति पार्क और रामपुर हरि में भव्य तोरण द्वार का निर्माण कराया जाएगा.
क्रांति महोत्सव को राजकीय समारोह बनाने की मांग
विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि है. उन्होंने क्रांति महोत्सव को राजकीय समारोह का दर्जा दिलाने के लिए विधान परिषद में आवाज उठाने और मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त बीईओ शम्भू प्रसाद ने की तथा संचालन डॉ. श्यामबाबू प्रसाद ने किया. इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा के पौत्र परमानंद झा को सम्मानित किया गया.
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह में कलाकारों व स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और पारंपरिक कला से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दीं:
- देशभक्ति व लोकगीत: आकाशवाणी के शम्भू राम, प्रेम रंजन, सचिन राज, नरेश सावन और तेजस्वी रंजन ने गीतों से समां बांधा.
- सांस्कृतिक झांकियां: 'ऐ मेरे वतन के लोगो' और 'बटोहिया' गीत पर जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई.
- नाट्य व नृत्य: बच्चों ने संविधान पर आधारित लघु नाटक, छठ, झिझिया तथा मैथिली लोकनृत्य पेश किए.
समारोह में थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया, सेवानिवृत्त डीएसपी मिथिलेश झा, प्रो. जयनंदन सहनी, रामबाबू कुशवाहा, हिमांशु गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: कांटी में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से छात्रा की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार गुप्ता
पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









