भूसौल से भूसा निकालने के दौरान करंट लगने से सत्य प्रकाश की मौत, पुलिस ने भेजा शव

Updated:
विज्ञापन

विलाप करते परिजन | Prabhat Khabar Network

ajay

विज्ञापन

कुढ़नी से अजय कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Kudhani Electrocution Death:  जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत तुर्की थाना क्षेत्र के गवसरा गांव में सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी सत्य प्रकाश के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही तुर्की थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

मवेशी को चारा देने के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि मृतक सत्य प्रकाश पेशे से एक निजी बिजली कर्मी था:

  • हादसे का कारण: सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह मवेशियों को चारा देने के लिए भूसौल से भूसा निकाल रहा था.
  • करंट की चपेट: भूसौल के ठीक बगल में बिजली के खंभे का स्टेक तार लगा हुआ था, जिसमें अचानक करंट प्रवाहित हो रहा था.
  • मौके पर दम तोड़ा: भूसा निकालने के दौरान सत्य प्रकाश का हाथ उस स्टेक तार से छू गया और करंट के जोरदार झटके से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
विलाप करते परिजन | Prabhat Khabar Network
मृतक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

परिजनों में मचा कोहराम, मासूमों के सिर से उठा साया

सत्य प्रकाश की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक की पत्नी निशा कुमारी अपने दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ पति के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोती रही. इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद सभी ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं. पुलिस मामले की अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें: यूपी के गोरखपुर से सावन मेला घूमने आई 10 वर्षीय बच्ची अचानक लापता, इलाके में हड़कंप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन