मोतिहारी महोत्सव से पहले बदलेगी शहर की तस्वीर, 1 सितंबर तक चलेगा सफाई का महाअभियान

Updated:
विज्ञापन

नगर आयुक्त आशीष कुमार

मोतिहारी महोत्सव को भव्य बनाने के लिए नगर निगम ने शहर की सफाई और सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया है. 1 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष स्वच्छता अभियान में गांधी मैदान से लेकर मुख्य सड़कों तक की सघन सफाई की जाएगी, ताकि महोत्सव में आने वाले आगंतुकों को एक स्वच्छ और सुंदर शहर देखने को मिले.

विज्ञापन

Motihari News: आगामी मोतिहारी महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए नगर निगम ने शहर की साफ-सफाई और सुंदरता पर विशेष फोकस शुरू कर दिया है. इसके तहत 1 सितंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. अभियान में गांधी मैदान के आसपास के क्षेत्रों से लेकर शहर के मुख्य मार्गों और सड़कों तक सघन सफाई कराई जाएगी, ताकि महोत्सव में आने वाले लोगों को स्वच्छ और सुंदर शहर देखने को मिले.

गांधी मैदान समेत मुख्य मार्गों की होगी सफाई

विशेष अभियान के तहत मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान के आसपास के क्षेत्रों की सघन सफाई कराई जाएगी. इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख मार्गों और पथों की भी सफाई होगी. नगर निगम का लक्ष्य महोत्सव से पहले शहर के प्रमुख हिस्सों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाना है.

सड़कों और डिवाइडरों से हटेंगी झाड़ियां

मानसून के कारण सड़कों के किनारे और डिवाइडरों पर उगी जंगली घास, झाड़ियों और खरपतवार को हटाया जाएगा. इससे मुख्य मार्गों की सुंदरता बढ़ने के साथ आवागमन भी अधिक सुगम होगा.

सार्वजनिक बेंचों की होगी मरम्मत और रंगाई

नगर निगम की ओर से राहगीरों और यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्य मार्गों पर लगाए गए सार्वजनिक बेंचों की भी मरम्मत कराई जाएगी. इसके बाद बेंचों पर नए सिरे से रंग-रोगन किया जाएगा, ताकि वे आकर्षक और उपयोगी नजर आएं.

शहर को जोन में बांटकर होगी सफाई

नगर आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पूरे शहर को अलग-अलग जोन में बांटा गया है. प्रत्येक जोन में सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी क्षेत्र में गंदगी न छूटे और अभियान समय पर पूरा हो सके.

औचक निरीक्षण से होगी काम की निगरानी

काम में किसी तरह की कोताही नहीं हो, इसके लिए सिटी मैनेजर और सभी स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारियों को विशेष मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है. अधिकारियों को नियमित निगरानी के साथ औचक निरीक्षण कर सफाई कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया है.

यह भई पढ़ें: 17 से 22 अगस्त तक लगेगा विशेष बिजली बिल सुधार शिविर, मौके पर होगा शिकायतों का समाधान


विज्ञापन
Amresh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Amresh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन