Bettiah News: 17 से 22 अगस्त तक लगेगा विशेष बिजली बिल सुधार शिविर, मौके पर होगा शिकायतों का समाधान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम चंपारण जिले के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. मीटर रीडिंग की त्रुटि, गलत बिलिंग और बकाया राशि जैसी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 17 से 22 अगस्त तक विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर में आप अपनी बिजली बिल से जुड़ी किसी भी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं, जिसका यथासंभव उसी दिन समाधान किया जाएगा.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बिजली बिल में मीटर रीडिंग की त्रुटि, गलत अथवा औसत बिलिंग और बकाया राशि सहित विभिन्न विसंगतियों के त्वरित समाधान के लिए 17 से 22 अगस्त तक विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर का आयोजन किया जाएगा. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों एवं अवर प्रमंडलों में प्रत्येक कार्य दिवस पर यह शिविर आयोजित किया जाएगा.

मीटर रीडिंग और बकाया राशि की समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा

विद्युत प्रमंडल बेतिया के कार्यपालक अभियंता मदन कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान उपभोक्ता अपने बिजली बिल से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

प्राप्त शिकायतों की नियमानुसार जांच कर अधिकारियों द्वारा यथासंभव उसी दिन मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, अत्यधिक या औसत बिल आने और बकाया राशि से संबंधित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.

जटिल मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर होगी कार्रवाई

कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का समाधान तकनीकी कारणों से तत्काल संभव नहीं होगा, उन्हें संबंधित कनीय या सहायक विद्युत अभियंता को सौंप दिया जाएगा.

ऐसे मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इसके साथ ही शिकायतकर्ता उपभोक्ता को भी उनकी शिकायत पर हुई प्रगति और अंतिम स्थिति से अवगत कराया जाएगा.

डीएम तरनजोत सिंह ने दिया व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश

पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिविरों की तिथि, समय और स्थान का स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है.

डीएम ने सभी शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों और उनके समाधान का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा वरीय अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा करने को कहा है. उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का समाधान कराएं.

यह भी पढ़ें:शिक्षक नहीं आते, फीस ज्यादा है या रिजल्ट अटका? 25 अगस्त से छात्रों की हर शिकायत सुनेगी सरकार


विज्ञापन
मधुकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन