एक चिंगारी ने मचा दी तबाही, भैंस समेत चार पशु आग में जलकर मरे
मैनाटांड़ के रमपुरवा गांव में अलाव की चिंगारी से एक मवेशी घर में भीषण आग लग गई. इस दुखद घटना में भैंस, उसका पड़रू, खस्सी और बकरी की झुलसने से मौत हो गई. फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गए, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है.
West Champaran News: मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के पश्चिम टोला में रविवार देर रात अलाव की चिंगारी से मवेशी घर में आग लग गई. अगलगी में भैंस समेत चार मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि फर्नीचर, खाद की बोरियां और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.

Mainatand News: अलाव की चिंगारी से लगी आग
जानकारी के अनुसार जयचंद्र प्रसाद उर्फ जयचंद्र पटेल ने मवेशियों को रखने के लिए अलग घर बना रखा था. ठंड से बचाने के लिए वहां अलाव जलाया गया था. इसी दौरान अलाव से निकली चिंगारी से मवेशी घर में आग लग गई.
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान भी इसकी चपेट में आ गया.
भैंस समेत चार मवेशियों की मौत
अगलगी में मवेशी घर में बंधी एक भैंस, उसका पड़रू, एक खस्सी और एक बकरी की झुलसने से मौत हो गई. आग की तेज लपटों के कारण पशुओं को समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका.
फर्नीचर और खाद की बोरियां भी जलीं
आग की चपेट में आने से मवेशी घर में रखा फर्नीचर, खाद की बोरियां और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया. घटना से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है.
भंगहा और बलथर से पहुंची अग्निशमन टीम
आग लगने की सूचना मिलते ही भंगहा और बलथर से अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं होता तो आसपास के अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे.
मुआवजा और तत्काल सहायता की मांग
पंचायत समिति सदस्य सचिदानंद सहनी ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: किसानों के खेत बने प्रयोगशाला, वैज्ञानिकों ने देखी आधुनिक खेती की तकनीक और तैयार किए सुझाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रंजीत कुमार पटेल
रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









