Motihari News: मधुबन में पांच आरोपी गिरफ्तार, कुर्की और इश्तेहार वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़े
मधुबन पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी
मधुबन थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में भेलवा पंचायत के मुखिया पति सह शिक्षक योगेन्द्र राम निराला भी शामिल हैं. पुलिस ने कुर्की वारंटी और इश्तेहार वारंटी समेत अन्य मामलों के आरोपितों को भी पकड़ा है.
Motihari News: मधुबन थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में भेलवा पंचायत के मुखिया पति सह शिक्षक योगेन्द्र राम निराला भी शामिल हैं. इसके अलावा कुर्की वारंटी और इश्तेहार वारंटी समेत अन्य मामलों में आरोपित लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की गई.
Madhuban News: मुखिया पति सह शिक्षक योगेन्द्र राम निराला गिरफ्तार
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि भेलवा पंचायत के मुखिया पति सह शिक्षक योगेन्द्र राम निराला को न्यायालय के आदेश के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि योगेन्द्र राम निराला को मधुबन थाना कांड संख्या 476/25 में भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.
दुलमा से कुर्की वारंटी नारायण पंडित गिरफ्तार
पुलिस ने दुलमा गांव से कुर्की वारंटी नारायण पंडित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई.
भगवानपुर से इश्तेहार वारंटी अजय चौधरी पकड़े गए
भगवानपुर गांव से पुलिस ने इश्तेहार वारंटी अजय चौधरी को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ न्यायालय से जारी आदेश के तहत कार्रवाई की गई.
जितौरा और घेघवा से भी गिरफ्तारी
पुलिस ने जितौरा से रामचंद्र सिंह और घेघवा गांव से नागेंद्र राम को भी गिरफ्तार किया. दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.
सभी आरोपियों पर आगे की कार्रवाई जारी
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के मामलों में न्यायालय के समक्ष आवश्यक कार्रवाई की गई है. पुलिस की ओर से फरार और वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: परीक्षा फॉर्म भरना है तो 1200 रुपये तैयार रखें, 600 रुपये डिग्री सर्टिफिकेट के भी देने होंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









