शादी में ये टॉप 5 मेहंदी डिजाइन की धूम! परंपरा और ग्लैमर का रॉयल लुक देखकर हर कोई हो जाएगा लट्टू

हाथों में लगी मेहंदी डिजाइन, Pic Credit- Chatgpt
Marriage Mehndi Designs: शादी का सीजन है और कई मेहंदी डिजाइन इस बार जबरदस्त ट्रेंड में हैं. देखें इस साल के टॉप 5 मेहंदी डिजाइन. राजस्थानी फुल हैंड से लेकर पर्सनलाइज्ड स्टोरी और इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन तक, जो परंपरा और ग्लैमर का परफेक्ट रॉयल लुक देते हैं.
Marriage Mehndi Designs : शादी का सीजन चल रहा है. ऐसे में लोग जब तक लोगों के हाथों में मेहंदी की रंगत न चढ़ें तो श्रृंगार अधूरा माना जाता है. क्योंकि मेहंदी अब हर शादी में परंपरा का हिस्सा बन चुकी है. बदलते समय के साथ अब सिर्फ ये परंपरा का अभिन्न अंग नहीं है बल्कि इसका संबंध क्रिएटिविटी से भी है. हर लोग अब अपनों हाथों में रिवाइवल टच के साथ मॉडर्न डिजाइन पसंद करते हैं. भले ही दुल्हन हो या न हो. इसी खोज को आसान बनाने के लिए हम लेकर आए हैं इस सीजन के बेस्ट पांच मेहंदी डिजाइन, जो आपके हाथों को न सिर्फ खूबसूरत दिखाएंगे, बल्कि ट्रेंड में भी है.
फुल हैंड ट्रेडिशनल राजस्थानी मेहंदी डिजाइन
परंपरा का सबसे खूबसूरत रूप राजस्थानी मेहंदी में देखने को मिलता है. इसमें हाथों पर दुल्हा-दुल्हन की झांकी, राजस्थानी लोक आकृतियां, मोर, हाथी और दर्पण नुमा पैटर्न शामिल होते हैं. इसका फाइन वर्क और डीप डाई हाथों को रॉयल लुक देता है. ऐसा नहीं है कि ये डिजाइन सिर्फ दुल्हन के लिए होता है. ये डिजाइन ऐसा है कि ये हर लोगों के हाथों में जंचता है. खास बात यह है कि फुल कवर डिजाइन फोटो क्लिक में सबसे आकर्षक दिखाई देता है.

अरेबिक कटवर्क मेहंदी डिजाइन
यदि आप भारी डिजाइन से दूर, क्लीन और क्लासी पैटर्न पसंद करती हैं, तो अरेबिक मेहंदी आपके लिए बेस्ट है. इसमें थिक आउटलाइन, पेजले, बेल और फ्लॉवर का कटवर्क स्टाइल हाथों की खूबसूरती को निखार देता है. फुल हैंड के बजाय यह डिजाइन सामने से कम और साइड पोज में ज्यादा ग्लैमरस दिखता है.

पर्सनलाइज्ड स्टोरी मेहंदी डिजाइन
आज की लड़कियां अपनी मेहंदी में यूनिक टच चाहती हैं. इसमें दूल्हा-दुल्हन का नाम सबसे प्रमुख है. हालांकि ये खास तौर से नयी दुल्हन के लिए है लेकिन अब अन्य महिलाएं या लड़कियां भी इससे बननाती है. दूल्हा-दुल्हन के नाम के अलावा शादी की डेट, पहली मुलाकात का सीन, हॉबी, लोकेशन या रिश्ते की कोई खास बात डिजाइन में शामिल की जाती है. यह डिजाइन ग्लैमरस के साथ भावनाओं को भी जोड़े रखता है.

मिनिमल मोडर्न फिंगर मेहंदी डिजाइन
मिनिमल मोडर्न फिंगर मेहंदी डिजाइन उन दुल्हनों के लिए जिन्होंने भारी मेहंदी से दूरी बनाई है, सिर्फ फिंगर फोकस्ड मेहंदी ट्रेंड में छाई हुई है. उंगलियों पर फाइन लाइन आर्ट और ज्योमेट्रिक पैटर्न देकर बीच का हिस्सा खाली छोड़ा जाता है. सगाई और मेहंदी नाइट में यह डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

इंडो–वेस्टर्न फ्यूजन मेहंदी डिजाइन
इंडो–वेस्टर्न फ्यूजन मेहंदी में भारतीय पारंपरिक पैटर्न जैसे बेल, कमल, बूटी को मॉडर्न आर्ट, लीफ लाइन और स्पेसिंग टेक्निक के साथ जोड़ा जाता है. ना ज्यादा भारी, ना ज्यादा हल्का. यह डिजाइन हर ड्रेसअप और हर फंक्शन पर फिट बैठता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










