यूपी सरकार को कानून व्यवस्था का विशेष ध्यान रखना चाहिए : राजनाथ

लखनऊ: राजधानी लखनऊसहित उत्तर प्रदेश में बढते अपराधों पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए.राजनाथ ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि जहां तक कानून व्यवस्था का प्रश्न है, यह उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आता है इसलिए वह निश्चित रुप […]
लखनऊ: राजधानी लखनऊसहित उत्तर प्रदेश में बढते अपराधों पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए.राजनाथ ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि जहां तक कानून व्यवस्था का प्रश्न है, यह उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आता है इसलिए वह निश्चित रुप से इस पर विशेष ध्यान देगी.’’ लखनऊ से काठगोदाम के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रेन ‘काठगोदाम एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.
उनसे सवाल किया गया था कि राजधानी लखनऊसहित पूरे उत्तर प्रदेश में अपराध बढ रहे हैं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, इस पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है ?उल्लेखनीय है कि हाल ही में लखनऊमें एक लडकी की बडी ही बर्बरता से हत्या कर उसके शरीर के अंगों को काट डाला गया था. राज्य के अन्य हिस्सों से भी महिलाओं के प्रति अपराधों की कई खबरें आयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




