ओबामा का स्वागत करने का अवसर चूकने का अफसोस : अखिलेश
Updated at : 26 Jan 2015 7:08 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का स्वागत करने का अवसर चूकने पर अफसोस व्यक्त किया है. ओबामा को ऐतिहासिक ताजमहल का दीदार करने जाना था लेकिन वहां जाने का उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. यादव ने आज ट्विटर पर लिखा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का स्वागत करने का अवसर चूकने पर अफसोस व्यक्त किया है. ओबामा को ऐतिहासिक ताजमहल का दीदार करने जाना था लेकिन वहां जाने का उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.
यादव ने आज ट्विटर पर लिखा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के रात्रिभोज में शामिल हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का ताजमहल में स्वागत करने का अवसर चूक गया.
उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि जनता से जनता के बीच, दुनिया के दो सबसे महान लोकतंत्रों के बीच संबंध का हिस्सा बनना गौरव की बात है.
अखिलेश यादव कल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए थे. उन्होंने राष्ट्रपति के रात्रिभोज की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.
ओबामा को 27 जनवरी को आगरा जाना था लेकिन 24 जनवरी को उनकी आगरा यात्र रद्द कर दी गयी क्योंकि राष्ट्रपति ओबामा नई दिल्ली से सीधे सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे. सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला का पिछले गुरुवार निधन हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




