विवादित आईपीएस यशस्वी यादव को सरकार ने बनाया एसएसपी, विपक्ष ने किया विरोध

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार को हटाकर महाराष्ट्र कैडर के विवादास्पद आईपीएस अधिकारी यशस्वी यादव को उनके स्थान पर तैनात किया है.भाजपा और कांग्रेस ने लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर यादव की तैनाती की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि किसी भी अधिकारी को […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार को हटाकर महाराष्ट्र कैडर के विवादास्पद आईपीएस अधिकारी यशस्वी यादव को उनके स्थान पर तैनात किया है.भाजपा और कांग्रेस ने लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर यादव की तैनाती की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि किसी भी अधिकारी को अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने से पहले उसका रिकार्ड देखा जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि यशस्वी यादव ने अपनी नौकरी में भले ही कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया हो लेकिन विवादों में रहने के मामले में वह लगातार तरक्की पाते रहे हैं. महाराष्ट्र कैडर के इस अधिकारी के खिलाफ उनके राज्य में सतर्कता विभाग की दो जांचें चल रही हैं. इसी वजह से उनकी पदोन्नति भी रुकी हुई है. आखिर ऐसे अधिकारी पर इतनी मेहरबानी क्यों हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




