यूपी : मेरठ में मस्जिद के चंदे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, दो दर्जन घायल

मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के अफजलपुर पावटी गांव में मस्जिद के चंदे को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में गोलीबारी तथा पथराव से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गांव में तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या […]
मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के अफजलपुर पावटी गांव में मस्जिद के चंदे को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में गोलीबारी तथा पथराव से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गांव में तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है तथा आला अफसर गश्त कर रहे हैं.
यह घटना जानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई. इलाके के थाना प्रभारी ने आज यहां बताया कि खरखौदा निवासी इमाम हाजी फजरुद्दीन अफजलपुर पावटी गांव में स्थित मस्जिद में इमाम हैं. हाल ही में पूर्व प्रधान बुनियाद अली ने गांव में ही मदरसे वाली नई मस्जिद का निर्माण कराया था. फजरुद्दीन चाहते थे कि नई मस्जिद में जमा होने वाला चंदा भी गांव की पुरानी बडी मस्जिद में जमा कराया जाए. कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हुई थी.
उन्होंने बताया कि बुधवार रात जब बुनियाद अली के समर्थक मदरसे वाली मस्जिद में नमाज पढ़ कर घर लौट रहे थे. तभी फजरुद्दीन के समर्थकों से उनकी झडप हो गई. दोनों पक्षों में गोलीबारी तथा पथराव हुआ जिससे एक महिला सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के संबंध में आज बुनियाद के पुत्र महबूब ने फजरुद्दीन समेत 17 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. अभी तक दूसरे पक्ष की तरफ से पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस के अनुसार घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.
गांव के लोगों का कहना है कि घायलों की संख्या दो दर्जन से अधिक है और कुछ घायल पुलिस से बचने के लिए गुपचुप तरीके से अपना इलाज करा रहे हैं. उनका यह भी कहना है कि मदरसे वाली मस्जिद में गांव के लोग नमाज अता कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां आए और उन पर पथराव किया. इस दौरान गोली चलने की आवाज भी सुनी गईं. पुलिस का कहना है कि संघर्ष मस्जिद से बाहर हुआ. पुलिस संघर्ष के दौरान पथराव तथा गोलीबारी होने की पुष्टि कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




